मानवता की मिशाल: पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा सर

एक IPS ऐसा भी:___
मानवता की मिशाल: पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा सर
पुलिस अधीक्षक का पद केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि संवेदनशीलता और इंसानियत का प्रतीक भी बन सकता हैं आज पता चला यह बात को अपने कार्यों से सिद्ध करके दिखाया है पु,लिस अधीक्षक बालाघाट श्री आदित्य मिश्रा सर ने। बालाघाट क्षेत्र के गांव चालीसबोड़ी के एक ग्रामीण आदिवासी का बेटा रोजगार प्रशिक्षण हेतु बैंगलौर गया था,जहां उसकी मृत्यु हो गई।
शब को बेंगलुरु से बालाघाट लाना था ,जिसमें एंबुलेंस संचालक द्वारा 70 हजार की मांग की गई। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण 70,000 एंबुलेंस का किराया देने में असमर्थ थे। यह खबर जैसी ही पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्रा सर को लगी, तो ऐसी पीड़ा और बेबसी की घड़ी में घटना को संज्ञान में लिया और गहरी संवेदना दिखाते हुए। प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालाघाट ने यह सुनिश्चित किया कि, शव को विमान के माध्यम से बेंगलुरु से नागपुर तक लाया जाएगा,ओर वाहन से नागपुर से बालाघाट ग्रह ग्राम लाया जाएगा,ताकि परिवार को अतिरिक्त बोझ न पड़े ।तत्काल रात के 2 बजे पुलिस वाहन एवं पुलिस स्टाफ की व्यवस्था कराई गई।
इस कार्यवाही से यह सिद्ध होता है कि पुलिस अधीक्षक बालाघाट न केवल अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठापूर्वक अधिकारी ,बल्कि एक संवेदनशील ,मानवता और गरीबों को दु:ख समझने वाले प्रशासक भी है।
पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्रा सर द्वारा दिखाई गई मानवता सदैव स्मरणीय रहेगी।
आपने यह सिद्ध कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समय आने पर लोगों का सहारा भी बनती हैं। #BalaghatPolice #mppolice #ipsaadityamishra #मानवता #गरीबों का मसीहा #इंसानियत #deshbhakti #पुलिस
Santosh Patel DSP
