मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को जिम्मेदारों को कार्यवाही के दिये निर्देश

0
Spread the love

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को जिम्मेदारों को कार्यवाही के दिये निर्देश*

 

*जोन क्रमांक 4 के जोनल अधिकारी, सहायक यंत्री को निलंबित किया और उपयंत्री तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया*

 

*जांच समिति की गई गठित*

 

 

इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपचार रत प्रभावितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने इस दुखद हादसे में क्षेत्र का दायित्व संभालने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस संबंध में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि भागीरथपुरा मामलें में जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री श्री योगेश जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और प्रभारी उपयंत्री पीएचई शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है.

 

साथ ही इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एक समिति गठित की गई है। समिति आईएएस श्री नवजीवन पंवार के निर्देशन में जांच करेगी। समिति में श्री प्रदीप निगम, सुप्रिडेंट इंजीनियर और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश राय को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481