“बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल”

0
Spread the love

 

“बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल”

दिनांक -24-12-2024

भोपाल शहर में दिनांक 25-12-2025 को क्रिसमस त्यौहार के उपलक्ष्य में एमपी नगर थाना क्षेत्र में आम नागरिकों द्वारा त्यौहार के उपलक्ष्य में क्षेत्र में भारी संख्या में समागम होने की संम्भावना रहती है अतएव बोर्ड ऑफिस, एमपी नगर क्षेत्र में डीबी मॉल चौराहा, प्रगति पेट्रोल पम्प, मैदामिल, गायत्री मंदिर क्षेत्र में वाहनों की अधिक भीड़ होने पर विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों का समय 03 बजे से रात्रि 12 बजे तक निम्नानुसार यातायात डार्य़वर्सन निर्धारित किया जाता है ।

1. नर्मदापुरम से आने वाला ट्राफिक मानसरोवर, बी.जे.पी. कार्यालय, नूतन कॉलेज,6 नम्बर, व्यापम चौराहा से होकर थाना एमपी की ओर जा सकेंगे ।
2. गोविंदपुरा टर्निंग से रचना नगर, सावंतिक पेट्रोल पम्प से प्रभात की ओर जा सकेगें ।
3. प्रभात की ओर से आने वाला ट्राफिक मैदामिल, कोर्ट चौराहा, थाना एमपी नगर चौराहा, व्यापन चौराहा से 6 नम्बर होते हुये जा सकेगा ।
4. लिंक रोड नम्बर 2 से आने वाला ट्राफिक 1250, अर्जुन नगर, माता मंदिर से आम नागरिकों द्वारा त्यौहार के उपलक्ष्य में मानसरोवर की ओर जा सकेगा
आम जनता से यह अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था बनायें रखनें में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नम्बर-0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें ।

ट्रेफिक पुलिस भोपाल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481