भीषण गर्मी में आधा दर्जन अज्ञात लोगों की मौत
प्रकाशनार्थ
भीषण गर्मी के कारण फुटपाथ पर डेरा डाले लोग काल कल्वित हो रहे है |
जनसंवेदना ने 48 घंटो में किये आधा दर्जन अज्ञात लोगों के अंतिम संस्कार |
भोपाल 28 मई 2024 जनसंवेदना संस्था के द्वारा पिछले दो दिनों के दरम्यान आधा दर्जन अज्ञात निराश्रित बेसहारा लावारिश लोगों की मृत्यु हो जाने पर पुलिस के माध्यम से सहयोग कर भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया |
टीला जमालपुरा थाना अंतर्गत पुलिस ने साईं बाबा मंदिर फुटपाथ के पास मृतक किशोर की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद जनसंवेदना की मदद से अंतिम संस्कार कराया |
इसी तरह हनुमानगंज थाना अंतर्गत पुलिस ने घोडा नक्कास स्थित प्रेम नमकीन के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार कराया |
हनुमानगंज थाना अंतर्गत 27 मई 2024 को प्रेसिडेंट होटल के पास पुलिस ने एक अज्ञात युवक की लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से अंतिम संस्कार कराया |
कोलार थाना अंतर्गत गेहू खेड़ा कलारी के पास एक अज्ञात युवक की लाश 27 मई को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से अंतिम संस्कार कराया |
तलैया थाना अंतर्गत कालीमंदिर के पास एक अज्ञात मृतक महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से अंतिम संस्कार कराया |
26 मई 2024 को हनुमानगंज पुलिस ने चमार पुरा गली में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया |
राधेश्याम अग्रवाल
9826013975
