भाई साहब ठंडा पानी लीजिये…।

0
Spread the love

भाई साहब ठंडा पानी लीजिये…।

ये आवाज़ आपको संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेल्वे स्टेशन पर आपको सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है।
तेज गर्मी के प्रकोप से सहमे हम और आप जब अपने घर आफिस में दुबके बैठना पसंद करते हैं, तब शहर के कुछ युवा और बुजुर्ग इस स्टेशन पर रुकने वाली हर एक ट्रेन के यात्रियों को ठंडा पानी पिलाते हैं।

ये स्वयं सेवक खुद ही ट्रॉलियों को धकेलते हुए आपके डिब्बे के पास भी आते हैं और खुद ही बर्फ भरी ट्राली को बाहर से अंदर तक लाकर हम सबके लिए पानी भी ठंडा करते हैं।

ये बर्फ भी किसी के सौजन्य से ही आती है।

सभी स्वयं सेवकों का टाइम टेबल फिक्स है, कोई किसी ट्रेन पर आएगा कोई किसी ट्रेन पर।

पूज्य संत हिरदाराम जी की प्रेरणा से जीव सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस सेवा कार्य में आपको अनेक रिटायर वरिष्ठ अधिकारी भी हाथ बांटते हुए दिख जाएंगे, जिन्हें आपसे कुछ नहीं चाहिए बस प्यार के दो शब्द ही इनकी हिम्मत को दूना कर देते हैं।

ऐसे सभी सेवाधारियों को साधुवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481