सरकारी योजनाओं से जोड़कर महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर: अंशु गुप्ता
सरकारी योजनाओं से जोड़कर महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर: अंशु गुप्ता
एनएच12 वुमेन्स क्लब द्वारा उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
भोपाल। एनएच12 क्रिएटिव वुमेन्स क्लब की सोशल एंटरप्रेन्योर वूमेन एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन मिनी माइक्रेल्सेस स्कूल, बरखेड़ा पठानी में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को उद्यमिता कौशल से सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, भोपाल की अधिकारी श्रीमती कात्यानी वर्मा ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, उद्यमिता प्रोत्साहन योजनाओं और उनके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
क्लब एवं एसोसिएशन की अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला उद्यमिता विकास योजनाओं को गरीब बस्तियों की कामगार महिलाओं तक पहुँचाना और उन्हें इन योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना संस्था का महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इस कार्यक्रम में महिलाओं को अनुभवी उद्यमियों और विशेषज्ञों से सीखने का अवसर भी मिला।
संस्था की सदस्य मधुर शर्मा ने व्यवसाय योजना, वित्तीय प्रबंधन, विपणन और बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। वहीं अनीता चौहान ने नेटवर्किंग, सहयोग के अवसर और क्लब द्वारा महिलाओं को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने की प्रक्रिया समझाई।
कार्यक्रम के दौरान सीनू सक्सेना, मीना और मिट्ठू घोष ने भी अपने अनुभव साझा किए।
अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा, हम महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कार्यक्रम महिलाओं को नई दिशा प्रदान करेगा। हम आशान्वित और मौजूदा दोनों ही महिला उद्यमियों से आग्रह करते हैं कि वे इस अवसर का लाभ लेकर अपने कौशल को निखारें। यह कार्यक्रम सभी महिला उद्यमियों के लिए खुला है और आयोजकों को उम्मीद है कि विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागी इसमें शामिल होकर लाभान्वित होंगे।
NH 12 Creative Women’s Club @highlight
