धूमधाम नहीं, समानता की मिसाल—सामूहिक विवाह में दिखी

0
Spread the love

धूमधाम नहीं, समानता की मिसाल—सामूहिक विवाह में दिखी

‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना

 

मध्य प्रदेश: सामूहिक विवाह सम्मेलन में आज एमपी सीएम डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे की शादी संपन्न होगी। 21 जोड़ों के साथ सीएम के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव खरगोन की डॉ. इशिता यादव के साथ सात फेरे लेंगे

 

इस खास मौके पर मौजूद सीएम मोहन यादव ने कहा कि हर पिता का सपना होता है कि उसके बेटे का विवाह पूरे धूमधाम से हो, लेकिन प्रधानमंत्री की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की सोच उन्हें प्रेरित करती है कि खुशियों में हर वर्ग को बराबरी से शामिल किया जाए।

 

उन्होंने बताया कि आज कई परिवारों के साथ यह शुभ अवसर साझा कर उन्हें संतोष मिला है। समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर ऐसे आयोजनों को आगे बढ़ाना ही सच्चा सौभाग्य है।

 

उन्होंने कहा कि इस सुख और उत्सव में हर किसी की बराबर की हिस्सेदारी है, और यही असल सामाजिक समरसता का संदेश है।

 

संवाददाता रवीश पाल सिंह ने सीएम मोहन यादव से की खास बात

 

#ReporterDiary #MohanYadav #MadhyaPradesh #Ujjain #CMMohanYadav

 

रिपोर्ट: Ravish Pal Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481