जिलाबदर का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार , जेल भेजा गया।

0
Spread the love

थाना मंगलवारा नगरीय पुलिस भोपाल

जिलाबदर का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार , जेल भेजा गया।

भोपाल शहर मे अपराधो मे नियंत्रण रखने, सम्पत्ती संबंधी अपराधो में शत् प्रतिशत मशरूका बरामद करने, गण्डा,निगरानी की चैकिंग, फरार आरोपियो की धडपकड एवं अपराधो के निराकरण करने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री हरिनारायणा चारी मिश्र एवं श्रीमान अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त महोदय जोन03, श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03, श्रीमति शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज संभाग भोपाल श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी मंगलवारा, निरीक्षक अजय कुमार सोनी द्वारा गुण्डा, बदमाश, फरार आरोपियो की तलाश हेतु टीम का गठन कर मुस्तेद किया गया है l इसी क्रम में दिनांक 24.11.25 को मंगलवारा पुलिस टीम के सदस्यो द्वारा जिलाबदर बदमाश को कुम्हारपुरा मंगलवारा भोपाल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – आरोपी शानू उफ शहरयार को श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के जिलाबदर आदेश दिनांक 01/11/2025 के माध्यम से दिनांक 05.11.2025 के सांय 05 बजे 03 माह के लिये जिला भोपाल एवं उससे लगे हुये सरहदी जिलो विदिशा, सिहोर , राजगढ, रायसेन एवँ नर्मदापुरम जिलों की राजस्व सीमाओ से बाहर चले जाने का निष्काशन आदेश पारित किया गया था। जो आरोपी को दिनांक 04.11.25 को तामील कराकर आदेश के पालन में जिले से बाहर कराया गया था। दिनांक 24.11.25 को मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि जिलाबदर आरोपी अपने घर पर आया हुआ है कि सूचना तस्दीक पर सूचना सही पायी गई। जिलाबदर बदमाश द्वारा भागने का प्रयास किया परन्तु घेराबंदी कर पकडने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी शानू उर्फ शहरयार पिता इरशाद उम्र 23 साल नि. म.नं.09 गली नं.02 कुम्हारपुरा थाना मंगलवारा भोपाल द्वारा श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के जिलाबदर निष्काशन आदेश पारित होने के उपरान्त भी जिलाबदर अवधी के दौरान दिनांक 24.11.25 को जिला भोपाल के थाना मंगलवारा क्षेत्र में होना पाया जाने से आरोपी का कृत्य अपराध धारा 14,15 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत दण्डित पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध क्र 142/25 धारा 14,15 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी के विरूध्द पूर्व से कुल 12 अपराध पंजीबध्द है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी -. शानू उर्फ शहरयार पिता इरशाद उम्र 23 साल नि. म.नं.09 गली नं.02 कुम्हारपुरा थाना मंगलवारा भोपाल
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक अजय कुमार सोनी थाना प्रभारी मंगलवारा, उनि सुरेश सिंह, सउनि अजीत सिंह, प्रआर 2874 संजय करोडे,प्रआर 2725 अ. वहीद अंसारी आर.4617 शुभम परमार, व आर 3462 मनोहर सोलंकी एवं प्रआर मोहन सिंह सायबर सेल जोन-03 की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481