थाना एमपी नगर द्वारा बडी सफलता मुस्कान अभियान के दौरान वर्ष 2023 की नबालिक बालिका को किया दस्तयाब

0
Spread the love

“थाना एमपी नगर ”

थाना एमपी नगर द्वारा बडी सफलता मुस्कान अभियान के दौरान वर्ष 2023 की नबालिक बालिका को किया दस्तयाब

दिनांक.24.11.25
संक्षिप्त विवरणः- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.05.23 को सुबह में काम पर चली गयी थी । दोपहर करीब 03.30 बजे घर वापस आयी तो देखी कि मेरी लडकी आयु 15 साल 7 माह निवासी शिवाजी नगर एम.पी. नगर भोपाल घर पर नहीं थी, तो मैने अपनी छोटी लड़की से पूछा कि दीदी कहां है तो उसने बतायी की अभी करीब 03.00 बजे दीदी अपनी सहेली के यहां जाने की बोलकर गयी है साथ में बेग भी ले गयी है।

तो मैने सोचा कि सहेली के घर गयी है आ जायेगी, किन्तु आज भी बापस नही आई तो मैने आज उसकी सहेली नि०- श्याम नगर मल्टी हबीबगंज में जाकर पता किया तो लड़की वहां नहीं पहुंची, इसके बाद लडकी की आसपास तलास किया जो नहीं मिली जो बिना बताये कहीं बली गयी है, मेरी बेटी का हुलिया कद करीब 4 फिट 6 इंच, रंग सांवला, बाल सामान्य, चेहरा गोल जो नीले कलर की सलवार सूट व पिंक कलर की सेंडिल पहने है।

जिसका अभी तक पडोस व रिश्तेदारों तथा संभावित स्थानों में तलाश करने पर कोई पता नहीं चलने से इस समय थाने सूचना देने आयी हूँ उक्त के अवलोकन उपरान्त प्रथ मदृष्ट्या अपराध धारा 363 भादवि का पाया जाने से अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

कार्य का विवरणः- पुलिस मुख्यालय द्वारा बालक-बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे विशेष मुस्कान अभियान में पुलिस उपायुक्त महोदय नगरीय पुलिस जोन-2 भोपाल द्वारा बालक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु विशेष निर्देश दिये गये । उक्त अभियान में पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस जोन-2 भोपाल के मार्गदर्शन एवं अति.पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री गौतम सोलंकी, सहायक पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयहिन्द शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर अपराध क्रमांक 240/23 धारा 363 भादवि मे अपह्रर्त बालिका की दस्तयावी करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक जयहिन्द शर्मा ,उप निरी.अर्चना तिवारी ,मआर.425 पूजा अहिरवार ,मआर 4399 वंशिता गोस्वामी , आर.2115 मनोज जाट ,आर. 4662 महेन्द्र माली की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481