CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 40 मोबाइल फोन व कीमती करीबन ₹500000 रुपये (5 लाख) का मशरूका का किया बरामद ।

0
Spread the love


थाना एमपी नगर भोपाल दिनांक.24.11.25
भोपाल शहर में संपत्ति संबंधी अपराध पर नियंत्रण रखने के मामलों में CEIR पोर्टल के माध्यम से शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरी पुलिस भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-2 भोपाल श्री विवेक सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 भोपाल श्री गौतम सोलंकी व सहायक पुलिस आयुक्त एमपीनगर श्री मनीष भारद्वाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना एमपी नगर भोपाल निरीक्षक श्री जय हिन्द शर्मा के द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 40 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता अर्जित की है ।

घटना व पुलिस कार्यवाहीः- थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइलों के आवेदकों द्वारा थाने पर मोबाइल घूमने के संबंध में आवेदन पेश किया उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस साइबर पोर्टल CEIR पर सर्चिंग हेतु डाला गया सर्चिंग के दौरान थाना एमपी नगर की साइबर टीम के द्वारा उक्त हुए मोबाइलो के अपडेट जानकारी प्राप्त कर विभिन्न नंबरों को ट्रैक कर 40 मोबाइल फोन बरामद किए गये ,कीमती 8 लाख रुपए,गुमे हुये फोन पाकर फरियादियों के चेहरे पर आई रौनक ।

सराहनीय कार्यः- निरीक्षक जयहिन्द शर्मा,उनि. कुलदीप खरे, प्रआर 1612 अजय उइके. आर.3875 विश्वनाथ गुर्जर ,आर.2115 मनोज जाट , आर.4541 मिथुन अलावा की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481