आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन घासीपुरा ईटखेडी में किया जा रहा है।

0
Spread the love

‘‘बेहतर ट्रैफिक, बेहतर भोपाल’’

दिनांक-12.11.2025
दिनांक-14,15,16 व 17.11.2025 को आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन घासीपुरा ईटखेडी में किया जा रहा है। उक्त आयोजन में देष के विभिन्न भागों से बडी संख्या में धर्मावलंबी सम्मलित होगें जो रेलवे स्टेषन, पुराने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यक्रम स्थल तक पहुचेगे। आयोजन के अन्तिम दिन दिनांक-17.11.2025 को दुआ की नमाज होगी जिसमें प्रातः 06ः00 बजे से पुराना शहर भोपाल से इज्तिमा स्थल की ओर आवागमन करने वाले मार्गों जैसे-मुबारकपुर से पटेल नगर नया वायपास, गांधी नगर से अयोध्यानगर बायपास, रत्नागिरी, लाम्बाखेड़ा से करोंद भोपाल टाॅकीज, पीरगेट, मोती मस्जिद, राॅयल मार्केट, लालघाटी चैराहा, नादरा बस स्टेण्ड, भोपाल मुख्य रेल्वे स्टेषन, अल्पना तिराहा, भारत टाकीज, बोगदापुल आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में जनसमुदाय एवं वाहनों के सड़कों पर होने से अत्यधिक यातायात दबाव रहेगा । आमजन से अनुरोध है कि पुराने शहर व इज्तिमा स्थल की ओर आने-जाने हेतु अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
(।) राजाभोज एयरपोर्ट भोपाल/मुख्य रेल्वे स्टेशन भोपाल आवागमन-
 भोपाल शहर से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन व्हीआईपी रोड, लालघाटी होकर एयरपोर्ट की ओर आवागमन कर सकेगें।
 भोपाल शहर से मुख्य रेल्वेस्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंकरोड क्र-02, बोर्ड आॅफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चैराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफार्म क्रंमाक-01 की ओर आवागमन कर सकेगें।
(ठ) भोपाल शहर मे आने वाली यात्री बसों का डायवर्सन-

ऽ सागर, छतरपुर, दमोह, रायसेेन, होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाडा, बेतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, मीसरोद, आरआरएल तिराहा, हबीबगंजनाका, सांची दुग्ध संघ होते हुए आईएसबीटी बस स्टेण्ड की ओर आवागमन कर सकेगें। आईएसबीटी बस स्टेण्ड से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टेण्ड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
ऽ विदिशा की ओर से आने वाली यात्री बसें सूखीसेवानिया, चैपडा बायपास, से भानपुर चैराहा भानपुर रोटरी पर समाप्त होगीं।
ऽ बैरसिया की ओर से आने वाली यात्री बसें गोलखेडी से तारासेवनिया, परवलिया रोड, मुबारकपुर बायपास, खजूरी बायपास से बैरागढ़ हलालपुर बस स्टैण्ड पर समाप्त होगीं।
(ब्) दिनांक 15.11.2025 के प्रातः 07 बजे से सभी प्रकार के भारी वाहन, मालवाहक वाहन, रेत गिट्टी डम्फर, मिक्सर गोल जोड़ बैरसिया रोड से करौंद चैराहा तक पूर्णतः बन्द रहेगें । यह भारी वाहन अन्य परिवर्तित मार्गों का उपयोग नियमानुसार कर सकेगें।
(क्) दिनांक-17.11.2025 को भारी एवं अन्य वाहनो के लिए डायवर्सन व्यवस्थाः-
 दिनांक-17.11.2025 को प्रातः-04ः00 बजेे से भोपाल के सीमावर्ती जिलों से भोपाल शहर में सभी प्रकार के भारी माल वाहनों का प्रवेश पूर्वतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे समस्त भारी वाहन का डायवर्सन निम्नानुसार रहेगाः-

01. इंदौर, सीहोर की ओर से भोपाल की ओर आने वाले भारी मालवाहक ट्रक, ट्राला कंटेनर, आदि वाहन भोपाल की ओर प्रवेष नही पा सकेंगे। इन्हे भोपाल-सीहोर जिले की सीमा के पास इज्तिमा की समाप्ति तक रोका जावेगा या सीहोर पुलिस द्वारा उनके द्वारा नियत सड़क मार्ग से इक्छावर, बुधनी के रास्ते डायवर्ट किया जायेगा एवं विदिषा या रायसेन जाने वाले वाहन ष्यामपुर, दोराहा मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेगेें।
02. गुना, व्यावरा (राजगढ़) की ओर से भोपाल की आने वाले भारी मालवाहक ट्रक, ट्राला कंटेनर, आदि वाहन भोपाल मेें प्रवेष नही पा सकेंगे इन्हे व्यावरा पर रोका जावेगा या कुरावर, ष्यामपुर, सीहोर के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर भेजा जावेगा।
03. रायसेन, सलामतपुर एवं मण्डीदीप से आने वाले भारी वाहनों को भी मण्डीदीप, बिलखिरिया-रायसेन सीमा पर रोका जावेगा इन्हे कार्यक्रम समाप्ति के पष्चात् ही भोपाल सीमा में प्रवेष दिया जावेगा।
04. विदिषा जिले से बैरसिया के रास्ते भी भारी मालयान वाहनों का भोपाल सीमा में प्रवेष नही होगा।
05. इन्दौर की ओर से आने वाले हल्के वाहन जो होशंगाबाद जाना चाहते हैं वे सीहोर से झागरिया, बडझीरी, रातीबढ, भदभदा, डीपो चैराहा, मातामंदिर, लिंकरोड नंबर-2, बीजेपी कार्यालय, मानसरोवर होते हुये मिसरोद रोड की ओर जा सकेंगे।
06. बैरसिया से भोपाल की ओर आने वाले आम यात्री वाहन गोल खेड़ी, राताताल, तारासेवनिया, परवलिया होकर भोपाल की ओर प्रवेष कर सकेंगें।
07. कार्यक्रम के दौरान मुबारकपुर से पटेल नगर नया वायपास, गांधीनगर से अयोध्या नगर, रतनागिरी, लाम्बाखेड़ा से करोंद भोपाल टाकीज रेल्बेस्टेषन आदि क्षेत्रों में भारी संख्या में जन समुदाय के सड़कों पर रहने के दौरान इन स्थानों पर आने वाले यातायात को आवष्यकतानुसार परिवर्तित मार्ग पर चलाया जावेगा।

(म्) इज्तिमा में शामिल होने वाले वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था-
01. विदिशा की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेडा बायपास चैराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किग में अपना वाहन पार्क कर सकेगें।
02. सीहोर, राजगढ़, की ओर से आने वाले वाहन मुबारकपुर चैराहा से मीना चैराहा बायपास होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किग में अपना वाहन पार्क कर सकेगें।
03. भोपाल शहर की ओर से आने वाले वाहन लाम्बाखेडा बायपास चैराहा होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किग में अपना वाहन पार्क कर सकेगें।
04. बैरसिया की ओर से आने वाले वाहन गोलखेडी जोड होकर निर्धारित इज्तिमा पार्किग में अपना वाहन पार्क कर सकेगें।
05. दो-पहिया, चार पहिया,बस एवं अन्य छः पहिया वाहनों के लिए पार्किंग पृथक -पृथक निर्धारित की गई है। निर्धारण अनुसार अपने वाहन पार्किग में पार्क करें।
नगरीय पुलिस भोपाल का आम जनता से अनुरोध है कि, अपने व अन्य नागरिकांे के जीवन, षरीर व वाहनों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात नियमों का पालन करना सुनिष्चित करें तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 या ूींजेंचच हेल्प लाईन न-7587602055 पर सम्पर्क करें।
नगरीय यातायात, पुलिस, भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481