बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव पहुंचे केंद्रीय जेल

0
Spread the love

सागर की केंद्रीय जेल में बुधवार को राम सरोज समूह द्वारा कैदियों को सकारात्मक विचारधारा की पुस्तकें भेंट करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेता गोविंद नामदेव पहुंचे।

उन्होंने कैदियों से संवाद करते हुए कहा

QuoteImage

विद्या दान महादान है, यह पहल न केवल कैदियों के जीवन को दिशा देगी बल्कि उन्हें समाज में पुनः स्थापित होने की प्रेरणा भी देगी

QuoteImage

गीता से लेकर गोदान तक- ज्ञान और प्रेरणा से भरी पुस्तकें जेल प्रशासन की पहल पर पुस्तकालय में कई प्रसिद्ध ग्रंथ और उपन्यास रखे गए हैं। इनमें श्रीमद्भगवद गीता, डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जीवनी, कृष्ण गोपाल की भारत की संत परंपरा, मैथिलीशरण गुप्त की ‘साकेत’, जयशंकर प्रसाद की ‘कमायनी’, मुंशी प्रेमचंद की ‘गोदान’, ‘कर्मभूमि’, ‘पंच परमेश्वर’,सहित अन्य प्रेरक साहित्य और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें शामिल हैं।

जेल पहुंचे एक्टर गोविंद नामदेव।
जेल पहुंचे एक्टर गोविंद नामदेव।

जेल अधीक्षक बोले- पुस्तकालय कैदियों के पुनर्वास का माध्यम बनेगा जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार ने बताया कि जेल में पुस्तकालय का उद्देश्य कैदियों को मानसिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है। इससे वे शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से समाज में पुनः सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए तैयार होंगे।

उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में जिन किताबों की कमी थी, राम सरोज समूह ने उन्हें उपलब्ध कराया।

विद्या वह धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता: शैलेश केसरवानी समाजसेवी शैलेश केसरवानी ने कहा इंसान धन जोड़ता है, पर चोरी का डर रहता है। विद्या ऐसा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। जितना बांटोगे, उतना बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि समूह ने पहले भी कैदियों के लिए प्रयागराज का जल मंगवाकर स्नान की व्यवस्था की थी, जब कैदी कुंभ स्नान की इच्छा व्यक्त नहीं कर पाए थे।

ज्ञान से नई शुरुआत की प्रेरणा राम सरोज समूह का उद्देश्य है कि कैदी जब सजा पूरी कर बाहर निकलें तो इन पुस्तकों से अर्जित ज्ञान के बल पर नए और सभ्य जीवन की शुरुआत कर सकें। इस अवसर पर समाजसेवी अखिलेश मोनी केसरवानी, दिनेश शास्त्री, सतीष केसरवानी, सहायक जेल अधीक्षक गीता चौहान, जेलर मांगीलाल पटेल तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *