उम्रकैद की सजा काट रही महिला ने आग लगाई, मौत

0
Spread the love

भोपाल की पंचवटी कॉलोनी करोंद में एक महिला ने स्वयं को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इलाज के दौरान गुरुवार की रात महिला की मौत हो गई। घटना करीब एक हफ्ते पहले की है। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में बॉडी का पीएम कराया गया। महिला ने इलाज के दौरान दिए बयानों में एक युवक से फोन पर विवाद के बाद स्वयं को आग लगाने की बात कही थी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी। पिछले दिनों वह पैरोल पर बाहर आई थी। उसका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

40 फीसदी जली हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था

एएसआई सुदर्शन द्विवेदी के मुताबिक पंचवटी कॉलोनी करोंद निवासी अन्नू खान (30) ने विगत 24 अक्टूबर को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। करीब 40 फीसदी जली हालत में महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गुरुवार 30 अक्टूबर को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शुरुआती तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि अन्नू खान ने अपने पति अनीस खान की हत्या की थी।

परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पीएम कराया।
परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पीएम कराया।

उम्रकैद की सजा की आरोपी थी महिला

पति की हत्या के मामले में महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और सेंट्रल जेल भोपाल में बंद थी। पिछले दिनों वह पैरोल पर बाहर आई थी। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।

पुलिस मृतका की सीडीआर खंगालेगी, जिसके बाद युवक का पता लगाकर उससे भी पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481