मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री महाजन की जयंती पर नमन किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रमोद महाजन की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण, विकास के प्रति संकल्प और जनसेवा के लिए सतत प्रयास से श्री महाजन ने सदैव युवाओं को नई दिशा दी। जनसेवा और लोककल्याण को समर्पित उनका जीवन हमें कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
