थाना रातीबड पुलिस को मिली सफलता

0
Spread the love

थाना रातीबड :-

* थाना रातीबड पुलिस को मिली सफलता ।*

* चोरी, नकबजनी 02 घटनाओ का किया खुलासा ।*

* तीन दोस्त मिलकर बनाते थे चोरी की योजना ।*

* हार्डवेयर दुकानो की दिन मे करते थे रैकी और मौका मिलते ही रात्री मे ताला तोडकर दुकान के अंदर रखे कॉपर वायर सहित मंहगे सामान की करते थे चोरी।*

* चोरी की घटना मे प्रयुक्त औजार , स्कूटी सहित चोरी गया मश्रुका कॉपर वायर, पीतल के बुस एवं अन्य इलेक्ट्रिक सामान बरामद , कुल संपत्ति कीमती करीबन 3.5 लाख रुपये ।*

* एक व्यक्ति दुकान का ताला तोडकर करता था चोरी और उसके साथी बाहर रहकर करते थे निगरानी ।*

* रातीबड , कमलानगर , टीटीनगर , अरेरा हिल्स , जंहागीराबाद , बजरिया , अशोका गार्डन , हनुमानगंज, टीला जमालपुरा, छोला मंदिर एवं निशातपुरा थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों सहित कालोनी की गलियो के करीब 150 कैमरों का गहनता से किया अवलोकन ।*

* वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा ।*

शहर में होंने वाली चोरी ,नकबजनी एवं गंभीर घटनाओ पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु एवं अपराधियो के विरुध्द कडी कार्यवाही करने एवं पीडित को न्याय दिलाने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा आरोपियो की धरपकड हेतु एवं कार्यबाही हेतु निर्देशित किया गया था ।

उक्त निर्देशो के अनुक्रम में पुलिस उपायुक् श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अति.पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमती रश्मि अग्रवाल दुबे व सहायक पुलिस आयुक्त महोदय टीटी नगर श्रीमति अंकिता खातरकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस नें चोरी , नकबजनी की 02 घटनाओ का खुलासा किया ।

दिनांक 30.09.2025 आवेदक निवासी ग्राम सेमरी बाजाप्ता थाना रातीबड भोपाल ने थाना आकर रिर्पोट किया कि सिकंदराबाद रोड शांति बिहार मार्केट मे स्वंय की माँ शारदा इलेक्टिकल इंजिनियर वर्कशाप के नाम से दो दुकाने चलाता हूँ दिनांक 29/09/2025 को समय रात करीबन 12.00 मैने मेरी दोनो दुकानो को बंद करके शटर मे ताला लगाकर अपने घर चला गया था मेरी दुकान पर काम करने वाले ल़डके के भी अपने घर चले गये थे दिनांक 30/09/2025 को सुबह करीबन 9.00 बजे आकर देखा तो दुकानो के ताले टूटे पडे हुये थे दुकान की शटर खोले और दुकान के अदंर गया तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पडा हुआ था तथा दुकान मे रखे एमईआई कंपनी तथा जेएसआई कंपनी के कापर वायर के 13 पैकेट,डीसी कापर वायर की 11 रील , अमर सलूजा बापजी कंपनी के पीतल के बुस बजन लगभग 50 किलो , दुकान मे रखा हुआ पुराना पीवीसी कापर वायर लगभग 20 किलो , डीसी कापर वायर पुराना लगभग 17 किलो नही कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी दुकान के ताले तोडकर दुकान मे घुस कर दुकान मे रखा सामान चोरी करके ले गया है अज्ञात चोर के विरुद्ध रिर्पोट करने आया हूँ रिर्पोट करता हूँ कार्यवाही की जावे ।

दिनाँक 16.08.2025 आवेदक निवासी बडझिरी थाना रातीबड़ भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि बडझिरी मेन रोड पर मोटर बाइडिंग की दुकान चलाता हूं । दिनांक 13/08/2025 को रात्रि 10:00 बजे में अपनी दुकान में ताला लगा कर घर चला गया था जो दिनांक 14/08/2025 को सुबह 07:30 बजे मैने आकर देखा तो मेरी दुकान का ताला टूटा हुआ था दुकान के अन्दर आकर देखा तो मोटर बाइडिंग के अलग-अलग रखे हुए कापर वायर करीबन 80 किलो होगा डिब्बे खाली थे और कपर वायर नहीं था। कपर वायर पर कोई पहचान नहीं थी जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है, अपने सामान को काफी तलाश करने के बाद आज दिनांक 16/08/2025 को थाने रिपोर्ट करने आया हूं रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये।

*अनुसंधानः-* घटना की सूचना मिलने पर घटना के संबंध में तुरंत बरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो पुलिस उपायुक्त महोदय श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा तत्काल थाना पर टीम गठित कर नकबजनी की घटना का पता कर चोरी गये सामान बरामद कर आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जो थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना पर दो अलग अलग टीमों का गठन कर घटना के संबंध में पतारसी की गयी जो संदेहियों के आने जाने के रास्ते एवं उनकी गतिविधियों का सूक्ष्मावलोकन रातीबड , कमलानगर , टीटीनगर , अरेरा हिल्स , जंहागीराबाद , बजरिया , अशोका गार्डन , हनुमानगंज, टीला जमालपुरा, छोला मंदिर एवं निशातपुरा थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों सहित कालोनी की गलियो के करीब 650 कैमरों का गहनता से किया अवलोकन पर संदेही चिन्हित किए जिनके आने एवं जाने का रूट तस्दीक करने एवं तकनीकी संसाधनों उपयोग एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर निषकर्ष प्राप्त हुआ कि घटना कारित करने वालो के संबंध मे जानकारी प्राप्त हुई की चोरी करने वाले तीन आरोपी है जिनमे से एक आरोपी की काजी कैंप पर कबाडे की दुकान होना ज्ञात हुआ जो उक्त आरोपीयो के विरुध्द ठोस सबूत एकत्रित होने पर एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर खतीजा मस्जिद के पास रहने वाला आरोपी फरमान एवं काजी कैम्प रहने वाला आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पहले दोनो आरोपी गोल मोल बाते करने लगे सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपीयो ने बताया की वह दोनो और उनका एक साथी शाहिद जिसकी काजी कैंप पर कबाडे की दुकान है उन तीनो ने मिलकर चोरी करने की योजना बनाई थी और फरमान की स्कूटी से दिन मे हार्डवेयर की दुकान की रैकी करते थे और रात्रि मे जाकर ताला तोडकर दुकान मे रखा सामान चुराकर शाहिद की दुकान पर बेच देते थे आरोपीयो से चोरी गया सामान एवं घटना मे प्रयुक्त आलाजरर एव स्कूटी आरोपीयो से जप्त कर आरोपीयो को न्यायालय पेश किया गया ।

*आरोपीयो की जानकारी-*

1. पम्मी ऊर्फ फरमान उम्र 24 साल निवासी खतीजा मस्जिद के पास जनता नगर थाना निशातपुरा भोपाल।

2. रिजवान उम्र 18 साल निवासी काजी कैम्प गनगौर वाली बाबडी थाना हनुमानगंज भोपाल

3. शाहिद नि. सलीम चौक काजी कैंप भोपाल

*सराहनीय भूमिका-* उक्त कार्यवाही में निम्नांकित टीम की भूमिका सराहनीय रही ।

टीम 01. थाना प्रभारी रातीबड़ उनि0 रासबिहारी शर्मा ,प्रआर मुकेश भारती ,प्रआर धीरेन्द्र ,आर नितेश ,आर चन्दर ।

टीम 02. उनि गौरव पाण्डे ,सउनि एन.के. दुबे , प्रआर सत्येन्द्र भदौरिया , आर सचेन्द्र , आर हरिओम , आर विनीश ।

तकनीकी टीम – आर पुष्पेन्द्र भदौरिया , आर कपिल, आर जितेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481