भोपाल: आनंद स्वरूप के विवादित बयान पर यादव महासभा का विरोध, FIR की मांग
भोपाल: आनंद स्वरूप के विवादित बयान पर यादव महासभा का विरोध, FIR की मांग
रोशनपुरा चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के खिलाफ विवादित बयान देने वाले आनंद स्वरूप महाराज का पुतला दहन किया गया यादव महासभा द्वारा
भोपाल के टीटी नगर थाने में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने स्वामी आनंद स्वरूप के खिलाफ जातिवादी, आपत्तिजनक और संविधान विरोधी बयानों को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। महासभा ने मांग की है कि आनंद स्वरूप के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।
आरोप है कि आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा OBC वर्ग को 27% आरक्षण देने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर नफरत फैलाने वाले बयान दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री को “ब्राह्मण द्वेषी, हिन्दू द्वेषी और राष्ट्रद्रोही” कहकर संबोधित किया, साथ ही यादव, OBC, SC-ST समाज और डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
