आरक्षकों पर हत्या की FIR…

0
Spread the love

आरक्षकों पर हत्या की FIR…भोपाल में हमारे बैचमेट साथी डीएसपी केतन के साले को दो पुलिस आरक्षकों ने मारपीट की जिससे बाद उसकी मृत्यु हो गई।यह दुखद घटना ने फिर से मुझे वो सबक याद कराया जो ट्रेनिंग में हमे सिखाया गया था कि मारपीट से किसी का भला नहीं होता..अगर कोई सीनियर अधिकारी बोलता है कि हम देख लेंगे तो समझना कि अगर आपके हाथों कुछ गलत हुआ तो वो अधिकारी सिर्फ देखता ही रहेगा और कुछ नहीं कर पाएगा।

उदित अपने पिता का इकलौता बेटा था जो नहीं रहा और दोनों पुलिस आरक्षकों पर FIR हो गई है इसके बाद जेल जायेंगे और सीसीटीवी के साक्ष्य के आधार पर सजा भी हो सकती है। सोचिए एक गुस्सा या ईगो ने कितने परिवार बर्बाद कर दिए..सिपाही की जिन्दगी कैसे कटती है मैं जानता हूँ अब दोनों पक्षों के पास रोने के अतिरिक्त कुछ नहीं है इसलिए क़ानून की वर्दी पहनने के बाद हमें सबसे पहले क़ानून के अनुसार लिखा पढ़ी पर ही विश्वास कर चाहिए क्योंकि छह इंच की कलम में जो दम है वो डंडे में नहीं।santosh kumar patel

#bhopal #dsp #constable #पिपलानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481