विदिशा के प्राचीन मंदिर के पास सरकारी जमीन पर भव्य शोरूम का विधायक जी करगे उद्घाटन आज

0
Spread the love

*विदिशा के प्राचीन मंदिर के पास सरकारी जमीन पर भव्य शोरूम का विधायक जी करगे उद्घाटन आज ?*

 

विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील में स्थित प्राचीन मंदिर उदयपुर के पास सरकारी जमीन पर बनाए गए भव्य शोरूम ने सुर्खियां बटोरी हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि शोरूम का निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से किया गया है और यह मंदिर के ऐतिहासिक कॉरिडोर से सटा हुआ है।

 

शिकायतकर्ता ने बताया कि सैकड़ों शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि यह अवैध निर्माण स्थानीय राजनीतिक संरक्षण के तहत बढ़-चढ़ कर विकसित किया गया और अब इसे शोरूम के रूप में चलाया जा रहा है।

 

स्थानीय लोगों और इतिहास प्रेमियों की चिंता है कि इस शोरूम के कारण मंदिर की प्राचीन सुंदरता और उसके कॉरिडोर की वास्तुकला पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

 

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से अपील की है कि तत्काल निरीक्षण और उचित कार्रवाई की जाए ताकि मंदिर और उसके परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

विदिशा प्रशासन ने फिलहाल इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं दी है।

 

शिकायतकर्ता का मोबाइल: 9826274312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481