एक बगिया मॉ के नाम के अभियान के तहत पौधरोपण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने गुरुवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भदभदा सेतु ज्यूडिशियल अकादमी के पास एक बगिया मॉ के नाम के अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला प्रभारी श्री महेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
