भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने गुरुवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जंयती पर सेवा पखवाडा के अंतर्गत शास्त्री नगर, वार्ड नंबर 32 में मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में दर्शन करने के पश्चात मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।