न्यूयॉर्क, अमेरिका (USA) में “पूज्य आचार्यश्री” का भव्य स्वागत !

— न्यूयॉर्क, अमेरिका (USA) में “पूज्य आचार्यश्री” का भव्य स्वागत ! —
श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर अनन्तश्रीविभूषित पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य आचार्यश्री जी” के अमेरिका (USA) आगमन पर न्यूयॉर्क विमानतल पर भावपूर्ण स्वागत हुआ।
RANA (राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका) के अध्यक्ष एवं जयपुर फुट USA के चेयरमैन आदरणीय श्री प्रेम भंडारी जी, इस अवसर पर BRUHUD (न्यूयॉर्क की सबसे बड़ी वरिष्ठ नागरिक संस्था) के अध्यक्ष श्री अजय पटेल जी, सदस्य श्री समीर वोरा जी, श्रीमान विनीत नागरानी जी, श्री सुधाकर मेनन जी सहित अनेक विद्वान, प्रमुखजन, बुद्धिजीवी और गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पहारों और आत्मीय भावों से “पूज्य आचार्यश्री” गुरुदेव का अभिनन्दन किया।
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, अटलांटा, सानफ्रांसिस्को और लॉस एंजल्स आदि नगरों में भारतीय प्रवासी समुदाय के मध्य “पूज्य आचार्यश्री” के विविध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। इन आयोजनों में विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत सनातन संस्कृति की कालजयी ज्ञान परम्परा, उसकी अमर दिव्यता तथा विश्व-कल्याणकारी दृष्टि पर गहन विमर्श और प्रेरणादायी प्रवचन होंगे।
इस यात्रा की विशेषता यह रहेगी कि “पूज्य आचार्यश्री” उपनिषदों पर आधारित गहन चिन्तन संगोष्ठी और जगद्गुरु श्रीमद् आदि शंकराचार्य भगवद्पादाचार्य विरचित “दक्षिणामूर्ति स्तोत्र” पर आलोकप्रद प्रवचन द्वारा साधकों को लाभान्वित करेंगे ! प्रवासी भारतीय समुदाय में साधकों के साथ होने वाले संवाद इस तथ्य पर केन्द्रित रहेंगे कि किस प्रकार साधना और जीवन-प्रबन्धन में आध्यात्मिक उत्कर्ष एवं दिव्यता का समावेश किया जा सकता है।
सनातन संस्कृति केवल व्यक्ति-कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समस्त प्राणी-जगत के मंगल के लिए समर्पित है।”सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु” इसके आधारमंत्र हैं तथा समग्र विश्व का कल्याण इसका परम लक्ष्य है। इन्हीं लोकमंगलकारी विचारों और सार्वभौम सन्देशों को साझा करने के लिए “पूज्यपाद आचार्यश्री” अमेरिका के अनेक नगरों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से प्रवास पर रहेंगे ।
इन सभी कार्यक्रमों में केरल प्रान्त भारतवर्ष की निवासिनी और अब अमेरिका रह रहीं प्रस्थानत्रयी की परम विदुषी आदरणीया शैला माता जी के भी प्रवचन होंगे ।
— Grand Welcome of “Pujya Acharyashri” in New York, USA —
On the auspicious arrival of Shrimat Paramhans Parivrajakacharya, Shrotriya Brahmanishtha, Junapeethadheeshwar, Acharya Mahamandaleshwar, Anantashree Vibhushit Pujyapad Swami Avdheshanand Giri Ji Maharaj in the United States, a warm and heartfelt welcome was accorded at New York Airport.
Mr. Prem Bhandari, President of RANA (Rajasthan Association of North America) and Chairman of Jaipur Foot USA, along with Mr. Ajay Patel, President of BRUHUD (the largest senior citizens’ organization in New York), members Mr. Sameer Vora, Mr. Vineet Nagarani, Mr. Sudhakar Menon, and many distinguished scholars, community leaders, intellectuals, and eminent personalities greeted Pujya Gurudev with garlands and deep reverence.
Spiritual & Cultural Journey in the USA
During this spiritual sojourn, Pujya Acharyashri will grace several cities including New York, New Jersey, Atlanta, San Francisco, and Los Angeles, where various spiritual and cultural programs are being organized by the Indian diaspora. These events will highlight the timeless wisdom of Sanatan Dharma, its eternal divinity, and its universal vision of welfare for all beings through discourses and discussions.
A unique feature of this tour will be profound seminars on the Upanishads and enlightening discourses on the Dakshinamurti Stotram, composed by Jagadguru Adi Shankaracharya Bhagavatpada. Through these teachings, seekers will receive invaluable insights into integrating spiritual elevation and divine awareness into daily life and self-management.
Sanatan Dharma does not confine itself to individual welfare alone; it is dedicated to the welfare of the entire creation. Its guiding mantras “Sarve Bhavantu Sukhinah” (May all beings be happy) and “Lokah Samastah Sukhino Bhavantu” (May peace and happiness prevail everywhere) express its universal and benevolent vision. Through these programs, Pujya Acharyashri will share these eternal, world-affirming messages with seekers across America.
Adding further grace to the events, Adarniya Shaila Mata Ji, an erudite scholar of the Prasthanatrayi from Kerala and now residing in the USA, will also deliver discourses, enriching the gatherings with her wisdom.
#AvdheshanandG_Quotes
#usa_trip #आध्यात्मिक_प्रवचन
#उपनिषद् #अद्वैत_वेदान्त
#स्वामी_अवधेशानन्द_गिरि
