भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व का प्रवास कार्यक्रम*
*मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश संगठन महामंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश शासन के मंत्री, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री 9 मई को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे*
भोपाल, 08/05/2024। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता 9 मई को प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खण्डवा, खरगौन, देवास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा उज्जैन एवं देवास पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान खण्डवा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह इंदौर एवं खरगौन, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी खरगौन, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा खण्डवा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय रतलाम एवं देवास एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या इंदौर, धार, उज्जैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 मई खण्डवा, खरगौन, देवास लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. यादव प्रातः 10.40 बजे खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के भीकनगांव विधानसभा के हेलापड़ाव में जनसभा, दोपहर 12.15 बजे खरगौन लोकसभा क्षेत्र के पानसेमल विधानसभा के निवाली में जनसभा, दोपहर 1.45 बजे बड़वानी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. यादव का स्वागत कार्यक्रम दोपहर 3 बजे खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के बागली से देवास कुल 61 कि.मी. तक आयोजित किया जायेगा। डॉ. यादव शाम 7 बजे देवास लोकसभा क्षेत्र के देवास में जनसभा एवं रोड शो करेंगे।
– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 9 मई को उज्जैन, देवास लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। श्री शर्मा उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजन करने के पश्चात प्रातः 11 बजे उज्जैन जिला बैठक एवं दोपहर 1 बजे उज्जैन ग्रामीण की बैठक को संबोधित करने के पश्चात शाम 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ देवास में जनसभा एवं रोड शो में शामिल होंगे।
– पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान 9 मई को खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। श्री चौहान दोपहर 1 बजे, सिंगोट में दोपहर 3 बजे और खकनार में शाम 5 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
– लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 9 मई को इंदौर और खरगौन लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
– प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी 9 मई को खरगौन लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास के दौरान स्थानीय बैठकों में शामिल होंगे।
– उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा 9 मई को खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
– प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय 9 मई को रतलाम एवं देवास लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। श्री विजयवर्गीय प्रातः 11.30 बजे रतलाम में आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शाम 5 बजे देवास जिले के सोनकच्छ विधानसभा में बैठक में शामिल होंगे।
– युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या 9 मई को इंदौर, धार, उज्जैन लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। श्री सूर्या प्रातः 11 बजे इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे धार लोकसभा क्षेत्र के घाटाबिलौद में युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजन करेंगे। शाम 6 बजे उज्जैन में युवा नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
– पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी 9 मई को खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। श्री पचौरी दोपहर 12.20 बजे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के साथ मांदाता विधानसभा के मुंदी में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे पंधाना विधानसभा के सिंघोट में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के साथ जनसभा में सम्मिलित होंगे। श्री पचौरी दोपहर 3.45 बजे बुरहानपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे खण्डवा में ब्राहम्ण सम्मेलन एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
