इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेश टुडे समाचार-पत्र के प्रधान संपादक श्री हृदयेश दीक्षित के पिता जी श्री मोहनलाल दीक्षित का निधन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेश टुडे समाचार-पत्र के प्रधान संपादक श्री हृदयेश दीक्षित के पिता जी श्री मोहनलाल दीक्षित के निधन पर उनके निवास-66, भक्त प्रहलाद नगर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, इंदौर जिला अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे व प्रदेश प्रवक्ता श्री नरेन्द्र सलूजा उपस्थित रहे।
