मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर हम वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाएंगे

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि दुग्ध उत्पादन में तेजी लाकर हम वर्ष 2028 तक मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि सिर्फ भैंस का नहीं, हमारी सरकार अब गाय का दूध भी खरीदेगी. हम गाय के दूध की खरीदी की कीमत भी ज्यादा देंगे. डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के जरिए हमने तय किया है कि 25 गाय और 42 लाख रुपये तक की गौशाला यूनिट स्थापित करने पर सरकार पशुपालक को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन अनुदान के रूप में देगी. साथ ही बड़ी गौशालाओं के निर्माण पर सरकार निवेश लागत की 25 प्रतिशत तक की निवेश राशि अनुदान के रूप में माफ करेगी.
#MohanYadav #MadhyaPradesh #MilkCapital #AajtakSocial #ATCard
