शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में सीएलसी राउण्ड में पुरूष आवेदक भी प्रवेश ले सकेंगे

0
Spread the love

शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में संचालित 10 ट्रेडों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। इस संस्था में संचालित इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंफार्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी एण्ड सिस्टम मेंटेनेंस, मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेअर दो वर्षीय पाठ्यकम है। इसी प्रकार स्वींइग टेक्नोलॉजी, फ्लोरीकल्चर एण्ड लेण्ड स्केपिंग, स्टेनो अंग्रेजी, स्टेनो हिन्दी कोपा एवं आफिस असिस्टेंट कम कंप्यूटर ऑपरेटर एक वर्षीय पाठ्यक्रम है। संस्था प्राचार्य श्री रेवाशंकर पंडाग्रे ने बताया कि संस्था में अभी तक 80 प्रतिशत प्रवेश पूर्ण हो चुके है। शेष रिक्त सीटो के लिये सीएलसी राउण्ड के तहत नवीन रजिस्ट्रेशन, च्वाईस फिलिंग, त्रुटि सुधार 18 अगस्त से 22 अगस्त 2025 तक होगा। इस राउण्ड में पुरूष आवेदक भी आवेदन कर सकेंगे। समस्त आवेदकों को इस सीएलसी राउण्ड में भाग लेने के लिये पुनः च्वाईस फिलिंग करना अनिवार्य है। पूर्व में की गयी सभी च्वाईस फिलिंग समाप्त कर दी गयी है। केंडीडेट स्वेच्छा से अधिकतम 5 च्वाईस फिलिंग कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2025 को संस्था में आवेदक स्वयं उपस्थित होकर किसी एक आईटीआई की किसी एक व्यवसाय के लिये उपस्थिती दर्ज करना होगा। उपस्थिती के आधार पर दिनांक 26 अगस्त 2025 को मेरिट सूची जारी होगी एवं दोपहर 12 बजे से प्रवेश दिया जायेगा। यह संस्था मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए एकलव्य योजना अंतर्गत संचालित है, जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्राओं के लिये भोजन सहित छात्रावास एवं 1 हजार रूपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध है। इस संस्था में उपलब्ध 10 व्यवसायों मे से स्वीइग टेक्नोलॉजी के लिए योग्यता आठवीं उत्तीर्ण है। शेष सभी नौं पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। फ्लोरीकल्चर एवं लेण्डस्केपिंग व्यवसाय स्वरोजगार एवं रोजगार के लिये एक अच्छा ट्रेड है। इसी प्रकार अंग्रेजी माध्यम या अंग्रेजी के अच्छी जानकार छात्राओं के लिये स्टेनो अंग्रेजी ट्रेड एक रोजगार परक अवसर है। हाईकोर्ट, एसएससी, रेल्वे आदि में नौकरी का अवसर प्राप्त होगा।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#betul
#बैतूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481