जन्माष्टमी महोत्सव

0
Spread the love

सादर आमंत्रण/प्रकाशनार्थ
जन्माष्टमी महोत्सव
भोपाल। गुरु बख्श की तलैया हमीदिया रोड स्थित विशाल श्री राम मंदिर में जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत उत्साह के साथ दिनांक १६ अगस्त शनिवार को आयोजित किया जा रहा है।जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस पावन पर्व पर श्रीमद् भगवद्गगीता पाठ,षोडोपचार पूजन, सहस्त्रार्चन एवं श्रंगार किया जायेगा साथ ही मनोहारी विधुत सज्जा की व्यवस्था की जा रही है।
श्री राम मंदिर न्यास के अध्यक्ष पंडित ओम मेहता ने बताया कि रात्रि ८:३० बजे से भक्ति संगीत सुश्री सुहासिनी जोशी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। रात्रि १२ बजे प्रभु की आरती होगी तदुपरांत बधाइयां होगीं तथा प्रसाद वितरण किया जायेगा।
श्री राम मंदिर न्यास के अध्यक्ष पंडित ओम मेहता सहित महेंद्र कुमार अरोरा, प्रमोद चुग मोदी, ओम प्रकाश छाबड़ा, नितिन शर्मा, सुखदेव राज अठोत्रा, ओम प्रकाश जुनेजा, जयदेव बांगिया, तरसेम शर्मा, राकेश शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, सुभाष अग्रवाल, देवांस शर्मा, सुरेश कुमार चंडोक, अशोक गांधी सहित श्री राम मंदिर परिवार ने धर्मप्रेमियों से आयोजन में सपरिवार, इष्ट मित्रों सहित भाग लेने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481