*भाजपा के वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया*

0
Spread the love


*राहुल गांधी झूठ बोलते हैं, उन पर देश भरोसा नहीं करता*
*कार्यकर्ता मोदी जी के कार्य को घर घर जाकर बताएं*
*- डॉ. नरोत्तम मिश्रा*
ग्वालियर (भितरवार), 04/05/2024। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व न्यू ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को भितरवार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जैसा वैश्विक नेतृत्व है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के पास राहुल गांधी जैसे झूठे नेता हैं, जिनकी बातों पर देश भरोसा नहीं करता है। आप सभी को 10 साल में बदले भारत की तस्वीर लोगां को घर-घर जाकर बताना है ताकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मिल सके। डॉ. मिश्रा ने कार्यकर्ताआें से कहा कि आप को दो बातें लोगां को समझानी है। पहली बात 10 साल में भारत कितना बदला और दूसरी कांग्रेस को वोट देना खुद को धोखा देने जैसा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र और मध्यप्रदेश की भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है।
*लोगों को बताएं 2014 से पहले कैसा था भारत*
डॉ. मिश्रा ने कहा कि आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किए जा रहे गरीब कल्याण व विकास कार्यो को जनज न तक पहुंचाने के साथ लोगों को यह भी बताएं कि 2014 से पहले का भारत कैसा था। 2014 से पहले पाकिस्तान सीमा पर हमारे सैनिकों के सर काट कर ले जाता था, आतंकी देश को बम धमाकों से दहला देते थे। लेकिन 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब पाकिस्तान की तरफ से गोली आती है तो यहां से गोला जाता है। मोदी जी पहले हम कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहरा पाते थे। आज प्रधानमंत्री जी ने चांद पर तिरंगा फहरा दिया है। प्रधानमंत्री जी के आने के बाद देश का मान ओर सम्मान दुनिया मे बढ़ा है। रूस, यूक्रेन के युद्ध मे जब हमारे बच्चे फंस गए थे तब मोदी जी के नेतृत्व की वजह से जब भारतीय तिरंगे के साथ भारतीय छात्र यूक्रेन से निकले तो रूस और यूक्रेन की सैनाओं ने युद्ध रोक दिया था। यह होता है देश का मान ओर तिरंगे का सम्मान।
*राहुल गांधी झूठे हैं*
डॉ मिश्रा ने कहा कि एक तरफ मोदी जी हैं जो कहते हैं वह करते हैं। उनकी बात पर पूरा देश विश्वास करता है दूसरी तरफ राहुल गांधी है जो केवल झूठ बोलते हैं। राहुल गांधी ने महिलाओं को एक लाख देने की बात कही है और भी कई वादे किए है। यह वही राहुल गांधी है जो मंच से कहकर गए थे कि कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश के किसानों का 2 लाख का कर्जा माफ करेंगे। 10 दिन में नहीं किया तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही एक किसान का भी दो लाख का कर्जा माफ नहीं किया। कहा था बेरोजगारी भत्ता देंगे एक को भी नहीं दिया। जो भी वादे किए एक भी नहीं किये। सत्ता के लिए झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत है। आप लोगों को बताना की कांग्रेस के झूठ में फंसकर गलती नहीं करें। एक एक वोट कीमती है। यह चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481