भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक
भोपाल, 31/07/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने राष्ट्र सेविका समिति की चतुर्थ प्रधान संचालिका रहीं ममतामयी स्वरूपा श्रीमती प्रमिला ताई मेढे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि राष्ट्रचिंतन में समर्पित श्रीमती प्रमिला ताई का जीवन वृत्त कोटिशः स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणापुंज है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
