इंजीनियर वीकेएस परिहार को भावभीनी विदाई

0
Spread the love


भोपाल ३१ जुलाई २०२५।आज आस्था परिसर, बिजली नगर, गोविंदपुरा में मंचासीन मध्य क्षेत्र के प्रबंध संचालक श्री क्षीतिज सिंघल, निदेशक श्री सुधीर श्रीवास्तव, सीजीएम भोक्षे श्री अमृत पाल सिंह,निदेशक पीडीटीसी श्री अनिल खत्री,महासंघ प्रमुख श्री हेमंत तिवारी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी, भोपाल से सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं यूनाइटेड फोरम के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर वीकेएस परिहार को भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर मंडल, विधुत वितरण कंपनियों के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त इंजीनियर, अधिकारी,कार्मिक,भारी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला, स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत किया।इस अवसर पर श्री परिहार ने अभिभूत होकर अपने संबोधन में सभी का आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने संस्थापक अध्यक्ष के पद पर रहते हुए मंडल, कंपनियों, संविदा, अनुकंपा, आउटसोर्स सहित सेवानिवृत्त आदि कार्मिको के हित में अनेक निर्णय सभी के सहयोग से कराने में सफलता पाई।इसी कारण आज अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी यहां मोजूद हैं ।हम आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं ,परंतु लंबित मांगों के लिए आपके साथ हूं।संचालन इंजीनियर जाहिद अज़ीज़ खान, आभार फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर रमेश सिंह कुशवाह ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481