सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब मध्यप्रदेश इकाई , नवीन कार्यकारिणी का गठन,गोविंद गुर्जर बने अध्यक्ष

0
Spread the love

*सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब मध्यप्रदेश इकाई , नवीन कार्यकारिणी का गठन,गोविंद गुर्जर बने अध्यक्ष*

 

 

23 July,2025

 

मध्यप्रदेश की राजधानी , भोपाल में पिछले 22 वर्षों से सक्रिय Central India Press Club पब्लिक ट्रस्ट हिंदी भाषी राज्यों में एक प्रमुख और सक्रिय प्रेस क्लब है जो पत्रकारों, लेखकों, संपादकों और मीडिया से जुड़े पेशेवरों को एक साझा मंच प्रदान करता है। यह संस्था मीडिया कर्मियों के हितों की रक्षा, उनके प्रशिक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन और समसामयिक विषयों पर विमर्श के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है।

 

प्रेस क्लब न सिर्फ पत्रकारों को एकजुट करता है, बल्कि यह बौद्धिक संवाद हस्तियों से बात- सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के साथ, मीडिया संवाद श्रृंखलाएँ, पुस्तक विमोचन, मीडिया कार्यशालाएँ , पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कैंप और सामाजिक गतिविधियाँ भी आयोजित करता है। यह मंच युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन, वरिष्ठ संपादकों से संवाद और मीडिया की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करता है लेकिन अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन जैसे माध्यमों का उपयोग नहीं करता बल्कि मिशन के रूप में सेंटर फॉर जर्नलिस्ट वेलफेयर के लिए ही काम करता है

 

विशेषताएँ:

वरिष्ठ पत्रकारों व मीडिया विशेषज्ञों की सक्रिय भागीदारी

नियमित वार्षिक कार्यक्रम, संगोष्ठियाँ व मीडिया कॉन्क्लेव

प्रेस स्वतंत्रता, पत्रकार सुरक्षा व मीडिया नीतियों पर चर्चाएँ

पत्रकार कल्याण और सहयोग योजनाओं का संचालन

 

 

सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) द्वारा मध्यप्रदेश इकाई की नयी कार्यकारिणी का गठन दिनांक 23 जुलाई 2025 को किया गया है । इस अवसर पर पत्रकारिता जगत की कई जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यकारिणी गठन समारोह में क्लब के ट्रस्टी वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री श्री विजय दत्त श्रीधर , श्री एन.के. सिंह , श्री विजय कुमार दास, श्री वीरेन्द्र सिन्हा , श्री के डी शर्मा, श्री मनीष श्रीवास्तव , पूर्व अध्यक्ष श्री राजेश सिरोठिया , पूर्व महासचिव श्री मृगेंद्र सिंह एवं पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक श्री सरमन नगेले सहित अनेक वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है

 

अध्यक्ष : श्री गोविंद गुर्जर

 

उपाध्यक्षगण : श्री धर्मेन्द्र पैगवार, सुश्री पूजा वर्धन, श्री विकास तिवारी ,श्री विपिन श्रीवास्तव ,सुश्री हरप्रीत कौर नीर ,श्री दिलीप झा

 

महामंत्री : श्री अक्षत शर्मा-आजीवन ट्रस्टी

 

राष्ट्रीय समन्वयक : श्री राजेश भाटिया

 

सचिव : श्री शिशिर उपाध्याय, श्री आशीष चौबे , सुश्री रंजना दुबे, ,श्री अजय त्रिपाठी , श्री सचिन चौधरी ,श्री शशांक दुबे ,श्री विलक्षण सक्सेना ,श्री आशीष पाराशर

 

सह सचिव : श्री रिज़वान खान, श्री अभय सिंह , श्री मुईद फारूकी, श्री अबरार खान , श्री राघव शर्मा , श्री पंकज द्विवेदी , श्री रामानंद तिवारी ,श्री दुर्गेश गुप्ता , श्री मुकेश कुमार , श्री इजहार खान

 

कोषाध्यक्ष : श्री के.डी. शर्मा – आजीवन ट्रस्टी

 

कार्यकारिणी सदस्य

 

सुश्री दीप्ति चौरसिया, सुश्री अनुराधा त्रिवेदी , श्री जीतेन्द्र चौरसिया , श्री वैभव श्रीधर , श्री कन्हैया लोधी , श्रीआज़म खान ,रूबी सरकार , श्री सरमन नगेले, श्री पवन वर्मा , श्री अंकित जैन ,श्री सीताराम ठाकुर , श्री रामेश्वर धाकड़ , श्री सुनील सिंह , श्री विनय द्विवेदी , श्री संजय सोनी , श्री राधेश्याम दांगी , श्री प्रवेश गौतम , श्री अखिलेश सोलंकी . श्री अजय भटनागर , श्री सूरज शर्मा ,श्री शब्बीर अहमद , श्री कुलभूषण सक्सेना , श्री विवेक राणा , श्री प्रभुदत्त दुबे , सुश्री आरती शर्मा

 

 

विशेष आमंत्रित सदस्य

श्री अरुण भंडारी , श्री गणेश साकल्ले , श्री प्रमोद भारद्वाज , श्री राजेश सिरोठिया , सुश्री सुचंदना गुप्ता, श्री वीरेंद्र शर्मा, श्री रविंद्र जैन, श्री मृगेंद्र सिंह, श्री नितेंद्र शर्मा, श्री धनंजय प्रताप सिंह, श्री मनोज शर्मा, श्री बृजेश राजपूत, श्री अनिल गुप्ता, श्री हेमेंद्र शर्मा, श्री मनोज जोशी, श्री हरिचरण यादव, श्री दीपेश अवस्थी , श्री राजीव सोनी, श्री मनीष दीक्षित, श्री दिनेश निगम त्यागी, श्री हरि अग्रहरि, श्री अजय बोकिल , श्री पंकज शुक्ला, श्री अनुराग उपाध्याय, श्री गिरीश उपाध्याय, श्री विजय शुक्ला, श्री कौशल किशोर चतुर्वेदी, श्री सिकंदर अहमद, श्री अवधेश बजाज, श्री जगदीश ज्ञानचंदानी, श्री हाकम सिंह गुर्जर, श्री पी. नवीन, श्री रामेंद्र सिंह, श्री राजेंद्र शर्मा, श्री गिरीश शर्मा, डॉ नवीन आनंद जोशी, श्री अरुण पटेल, श्री रवीश पाल सिंह, श्री सुशील शर्मा , सुश्री अमृतांशी जोशी, श्री अंबुज पांडे, श्री अनुराग अमिताभ, श्री अनुराग द्वारी , श्री सत्य विजय सिंह, श्री प्रमोद शर्मा, श्री संदीप भमकर , श्री शैलेंद्र चौहान, श्री सुधीर दीक्षित, श्री नवीन पुरोहित, श्री शरद द्विवेदी, श्री मनोज सैनी, श्री मनोज वर्मा, श्री उमेश निगम, श्री वत्सल श्रीवास्तव, श्री रिजवान अहमद सिद्दीकी, श्री अमित जैन, श्री हिमांशु द्विवेदी, श्री अनुराग मालवीय, सुश्री शेफाली पांडे, श्री आशुतोष गुप्ता, श्री प्रसन्ना शाहने , श्री शरद श्रीवास्तव, श्री मनोज राठौर, श्रीमती सीमा वर्मा, श्री शैलेंद्र तिवारी, श्री मनेश्वर कुमार, श्री आनंद पांडे, श्री हरीश देवेकर , श्री पवन देवलिया , श्री सुमन त्रिपाठी, श्री प्रशांत जैन, श्री संदीप सिंह, श्री योगेंद्र प्रताप चंदेल, श्री मयंक चतुर्वेदी तोमर, श्री आनंद मोहन, श्री राम मोहन यादव, श्री सतीश एलिया, श्री सुधीर निगम, श्री सुशील शर्मा, श्री भारत शास्त्री, श्री संजीव श्रीवास्तव, श्री सुशील सिद्दीकी, श्री विजय केसरी, श्री प्रदीप तिवारी, श्री पंकज पाठक, श्री पंकज भदौरिया, श्री आत्मदीप, श्री रमेश ठाकुर, श्री ओम प्रकाश मेहता, श्री रामभवन सिंह कुशवाहा, श्री शशिकांत त्रिवेदी, श्री राजेश बादल , श्री सुनील गंगराड़े, श्री के. के अग्निहोत्री, श्रीमती विजया पाठक , श्री विजय तिवारी, श्री आर. एस. अग्रवाल, सुश्री के. एस शाइनी , श्री रवींद्र कैलासिया, श्री राजेंद्र धनोतिया, श्री राकेश पाठक, श्री दिनेश निगम त्यागी, श्री सलमान खान, श्री सुधीर दंडोतिया, श्री प्रकाश तिवारी, एवं श्री अतुल विनोद पाठक।

 

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश एवं देशभर की पत्रकारिता, लेखन, जनसंपर्क, मीडिया नीति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रतिष्ठित एवं विशिष्ट जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

नई कार्यकारिणी आने वाले समय में क्लब की गतिविधियों को और सशक्त बनाएगी तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

 

सादर सविनय प्रकाशनार्थ एवं प्रसारण हेतु प्रेषित ,

शुभकामनाओं सहित

 

विजय कुमार दास

संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष

9617565371

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481