सभी चिकित्सक व स्टाफ नियत समय तक प्रतिदिवस अनिवार्यत: स्वास्थ्य केन्द्रों में रहें उपस्थित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0
Spread the love

जनसंपर्क संचालनालय
मध्यप्रदेश शासन
समाचार

सभी चिकित्सक व स्टाफ नियत समय तक प्रतिदिवस अनिवार्यत: स्वास्थ्य केन्द्रों में रहें उपस्थित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पूर्ण समर्पण से करें कार्य

भोपाल 16 जुलाई 2025

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा है कि प्रतिदिवस ओपीडी की संख्या कम से कम 50 हो तथा सभी चिकित्सक व स्टाफ नियत समय तक प्रतिदिवस अनिवार्यत: स्वास्थ्य केन्द्रों में उपस्थित रहें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अमहिया रीवा स्थित निवास में आयोजित बैठक में विधानसभा रीवा क्षेत्र अन्तर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में ब्लड कलेक्शन करते हुए टेली मेडिसिन की भी सेवाएँ मरीजों को उपलब्ध कराई जांय। ओपीडी बढ़ाने तथा टेली मेडिसिन की सुविधा से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ही इलाज मिल सकेगा और जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम होगी। उन्होंने मेडिकल आफीसर्स से पूरी तन्मयता से गरीबों की सेवा करने की अपेक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य केन्द्रों में बाउण्ड्री बाल निर्माण तथा साफ-सफाई के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

* शिवप्रसन्न शुक्ल/ अंकुश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481