“सुयश कुलश्रेष्ठ के जन्मदिवस पर भोजन सेवा, 48 घंटे में 4 लावारिस मृतकों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार”

0
Spread the love

? भोपाल, 15 जुलाई 2025
जनसंवेदना कल्याण समिति द्वारा आज एम्स के गेट नंबर 3 पर जरूरतमंदों के बीच पूड़ी और मिठाई के पैकेट वितरण किए गए। यह सेवा श्री सुयश कुलश्रेष्ठ के जन्मदिवस के पावन अवसर पर समर्पित भाव से की गई।

संस्था के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनसंवेदना विगत 20 वर्षों से निराश्रित, बेसहारा और लावारिस व्यक्तियों की सेवा में सतत रूप से संलग्न है। संस्था न केवल उन्हें भोजन और सम्मानजनक व्यवहार उपलब्ध कराती है, बल्कि उनकी मृत्यु के उपरांत भी उन्हें सम्मानजनक विदाई देने का कार्य करती है।

पिछले 48 घंटों में जनसंवेदना द्वारा 4 लावारिस सहित कुल 4 निर्धन और असहाय व्यक्तियों का अंतिम संस्कार भोपाल के विभिन्न श्मशान घाटों पर विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। इनमें वे लोग शामिल हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन जी रहे थे और जिनके पास अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था नहीं थी।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने कहा,

> “हमारा प्रयास है कि जीवन की अंतिम यात्रा भी गरिमा के साथ पूर्ण हो, चाहे वह व्यक्ति किसी भी स्थिति में हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481