एसोसिएशन ऑफ भोपाल रियल्टर्स की वार्षिक आम सभा एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

0
Spread the love

भोपाल।
रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय और पंजीकृत एकमात्र प्रतिनिधि संगठन एसोसिएशन ऑफ भोपाल रियल्टर्स की वार्षिक आम सभा रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर हाल ही में आयोजित चुनाव में निर्वाचित 11-सदस्यीय नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के भविष्य की दिशा और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। सभा में प्रमुख रूप से संगठन की बीते वर्ष (2024–25) की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। एजुकेशन एवं जनसंपर्क प्रभारी – राकेश अग्रवाल ने वर्ष भर आयोजित एजुकेशन सीरीज़, जागरूकता अभियानों एवं सदस्यों के उन्नयन हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यशालाओं की जानकारी दी। उन्होंने नई कार्यकारिणी से अपेक्षा व्यक्त की कि इसी प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं प्रेरक कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री प्रदीप करेमबलकर ने संगठन की एक दशक से अधिक समय से जारी गतिविधियों का संक्षिप्त और प्रेरणादायक विवरण प्रस्तुत करते हुए सदस्यों को संगठन की ऐतिहासिक यात्रा से अवगत कराया।
इस दौरान महिला सदस्यों की सहभागिता पर भी विशेष चर्चा की गई। रियल एस्टेट उद्योग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विचार व्यक्त करते हुए, उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में अधिकाधिक योगदान देने का आह्वान किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वरूप इस प्रकार रहा – अध्यक्ष: श्री अरुण गुप्ता,सचिव: श्री अनुराग सक्सेना,कोषाध्यक्ष: श्री पंकज जोशी,संयुक्त सचिव: श्री दिनेश विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष: श्री प्रवीण रावल, सदस्यगण: श्री लव राजपाल, श्री अरुण यादव, श्री विशाल शुक्ला, श्री जीत मेहता, श्री अनिल नेमा एवं श्री समीर मनोचा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता ने अपने प्रथम उद्बोधन में संगठन के आगामी लक्ष्यों और योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने सदस्यों के हितों की सुरक्षा के लिए समूह बीमा योजना, ब्रोकरेज विवाद निवारण समिति, तकनीकी उन्नयन, और विस्तृत संगठनात्मक वेबसाइट जैसे नवाचारों की घोषणा की, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन संगठन की सक्रिय महिला सदस्य संगीता जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्य सदस्यों, अतिथियों तथा आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए सभा के सफल आयोजन की सराहना की।

यह आयोजन न केवल संगठनात्मक लोकतंत्र का प्रतीक रहा, बल्कि रियल एस्टेट एजेंट्स को एक संघबद्ध, सशक्त एवं समर्पित मंच प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481