हमीदिया अस्पताल में MRI-CT स्कैन का सफल ट्रायल

0
Spread the love

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों का सोमवार को ट्रायल किया गया है। इस मौके पर GMC (गांधी मेडिकल कॉलेज) डीन डॉ. कविता एन सिंह, हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रबंधन के अनुसार, इन मशीनों के पूरी तरह से शुरू होने के बाद मरीजों को मॉडर्न जांच सुविधाएं अस्पताल परिसर में ही मिलेंगी। हालांकि, मरीजों के लिए यह सुविधा कब से शुरू होगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

हमीदिया अस्पताल में नई MRI-CT स्कैन का ट्रायल किया गया।
हमीदिया अस्पताल में नई MRI-CT स्कैन का ट्रायल किया गया।

7 तरह की जांच से हुई मशीन की टेस्टिंग MRI (एमआरआई)

  • MRI घुटना (लेफ्ट) – 1
  • MRI घुटना जोड़ – 1
  • MRI ब्रेन – 1
  • LS स्पाइन – 1
  • कुल MRI स्कैन: 4

CT (सीटी स्कैन)

  • CT हेड – 2
  • होल स्पाइन – 1
  • कुल CT स्कैन: 3

18 करोड़ रुपए से लगी MRI हमीदिया अस्पताल ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए भवन ब्लॉक-1 में 6 करोड़ रुपए की सीटी स्कैन और 18 करोड़ रुपए की एमआरआई मशीनें स्थापित की हैं। इन्हें इमरजेंसी विभाग के ठीक पीछे लगाया गया है, ताकि गंभीर मरीजों की जाँच तुरंत की जा सके। हाल ही में शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन मशीनों के संचालन के लिए टेक्नीशियनों की नियुक्ति भी हो गई है।

नए नियमों के तहत लगी मशीनें यह पहल नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) के नए नियमों के तहत की गई है, जिसके अनुसार सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक जांच सुविधाएं अस्पताल के अपने संचालन में होनी चाहिए। इससे पहले, हमीदिया अस्पताल में ये जांचें आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से की जा रही थीं। इन नई मशीनों के आने से हमीदिया अस्पताल की नैदानिक क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली जांच सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481