टीला पुलिस ने कुख्यात बदमाश अरशद बब्बा का शर्गिद बडा कालू उर्फ बबलू को धारदार तलवार सहित किया गिरफ्तार

0
Spread the love

थाना टीला

 

*टीला पुलिस ने कुख्यात बदमाश अरशद बब्बा का शर्गिद बडा कालू उर्फ बबलू को धारदार तलवार सहित किया गिरफ्तार*

 

भोपाल दिनांक- 10/07/25 – शहर में सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे अपराधो की रोकथाम, चाकूबाज, शातिर बदमाशो की धडपकड का अभियान चलाया जा रहा है ।

 

इसी तारतम्य मे दिनांक 10/07/25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बबलू उर्फ बडा कालू पिता शफीक इस्लामी गेट ग्राउण्ड के पास धारदार तलवार हवा मे लहरा रहा है,जिससे जनता मे भय व्याप्त हो गया है कि सूचना पर तत्काल टीम को मुखबिर बताये स्थान इस्लामी गेट ग्राउण्ड के पास धडपकड हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा इस्लामी गेट ग्राउण्ड के पास दबिश दी गई जो बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा ,जिसे हिकमतअमली से घेराबंदी कर पकडा, जिसने अपना नाम बबलू खान उर्फ बडा कालू पिता मोहम्मद शफीक उम्र 24 साल निवासी गोस वाली गली गोगी भाई का मकान काजीकैंप थाना हनुमानगंज भोपाल को होना बताया । एवं बदमाश के कब्जे से एक धारदार तलवार को मौके पर विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । जप्तशुदा तलवार धारा 25/27 आर्म्स एक्ट की परिधि मे आने से विधिसम्मत कार्यवाही की जाकर अप.क्र. 183/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट कायम किया गया । उक्त मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।

 

यह कि बदमाश बबलू उर्फ बडा कालू निवासी काजीकैंप का जो खुख्यात जुआंरी अरशद बब्बा का शर्गिद है जो हर जगह जुआं के अडडे पर अपने मोबाईल के माध्यम से अरशद बब्बा के खिलाडियों को अलग अलग अड्डो पर बुलाकर नाल काटने का काम करता है इसकी शिकायत हरिमजार, नई बस्ती के पास ग्राहको को बुलाने का काम करने की शिकायत मिल रही थी। जिसे आज अवैध हथियार के साथ पकडा गया ।

 

गिरफ्तारशुदा आरोपी – बबलू खान उर्फ बडा कालू पिता मोहम्मद शफीक उम्र 24 साल निवासी गोस वाली

गली गोगी भाई का मकान काजीकैंप थाना हनुमानगंज भोपाल

आपराधिक रिकार्ड

क्र. अप. क्र. धारा थाना

1 57/23 386, 395, 147, 148, 149, 294, 427, 506, 120बी भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट हनुमानगंज

2 58/23 307, 147, 148, 149, 294, 326, 506, 34 120बी भादवि 25, 35 आर्म्स एक्ट हनुमानगंज

3 437/20 13 जुआं एक्ट टीलाजमालपुरा

4 102/25 13 जुआं एक्ट टीलाजमालपुरा

5 183/25 25, 27 आर्म्स एक्ट टीलाजमालपुरा

6 33/25 129 बी एन एन एस टीलाजमालपुरा

 

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी टीला निरीक्षक डी.पी.सिंह, प्र.आर. 1029 जगत सिंह, प्र.आर. नरेश,

आर. अनिकेत, आर मुकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481