जून में इंदौर से बंद फ्लाइट दोबारा हुई शुरू

0
Spread the love

इंदौर से बेंगलुरू और हैदराबाद के लिए जून में बंद हुई एक-एक फ्लाइट का संचालन अब दोबारा शुरू हो रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर से बेंगलुरू और इंदौर से हैदराबाद के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट का संचालन जून माह में बंद कर दिया था।

वहीं, इंदौर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस एक नई फ्लाइट भी शुरू कर रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह तीन फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को उड़ानों के ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं।

दिल्ली के लिए एक नई सीधी उड़ान सेवा

इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर से दिल्ली के लिए एक नई सीधी उड़ान सेवा शुरू की है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट नंबर IX1183 शाम 5.50 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 7.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं फ्लाइट नंबर IX1189 इंदौर से शाम 7.55 बजे उड़ान भरकर रात 9.35 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी।

नई के साथ ही बंद उड़ानों के दोबारा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
नई के साथ ही बंद उड़ानों के दोबारा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया-

QuoteImage

हैदराबाद की उड़ान IX2776 और IX2889 23 जून से बंद हो गई थी उसे दोबारा शुरू कर दिया है। यह फ्लाइट हैदराबाद से 12.30 बजे निकलकर 2 बजे इंदौर पहुंचती है, यहां से 2.30 बजे रवाना होकर शाम 4.10 हैदराबाद पहुंचती है।

QuoteImage

इस फ्लाइट के समय में भी थोड़ा बदलाव किया गया है, यह पहले शाम के वक्त संचालित होती थी, वहीं जून से ही बंद बेंगलुरु उड़ान (1451/1454) को भी कंपनी ने दोबारा शुरू कर दिया है। यह फ्लाइट सुबह 7 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर 9.20 बजे इंदौर आती है और 9.50 बजे वापस बेंगलुरु जाती है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की रोजाना 16 उड़ानें इंदौर से दुबई के लिए सीधी उड़ान शुरू करने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर से अपनी उड़ानों की संख्या में तेजी से इजाफा किया है। इस समय इंडिगो के बाद यह दूसरी सर्वाधिक उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी बन चुकी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस समय इंदौर से रोजाना 8 जाने और 8 आने वाली, यानी कुल 16 उड़ानें संचालित हो रही हैं। इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा और पुणे की उड़ानें शामिल हैं।

नासिक, उदयपुर और जोधपुर की इंडिगो उड़ानें बंद होने वाली है।
नासिक, उदयपुर और जोधपुर की इंडिगो उड़ानें बंद होने वाली है।

इंडिगो 1 अगस्त से बंद कर रही तीन उड़ानें इंदौर एयरपोर्ट से 1 अगस्त से नासिक, उदयपुर और जोधपुर के लिए सीधी उड़ानें बंद होने जा रही हैं। इन तीनों फ्लाइट का संचालन इंडिगो द्वारा किया जा रहा था। कंपनी ने इन रूट्स की बुकिंग भी बंद कर दी है। इससे पहले कंपनी कोलकाता और जम्मू की उड़ानें भी बंद कर चुकी है।

अब इन शहरों के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का विकल्प तलाशना होगा, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। बता दें कि 1 अगस्त से तीन शहरों की उड़ानें बंद करने से पहले ही इंडिगो ने 1 जुलाई से जयपुर और अहमदाबाद की 1-1 उड़ानें बंद कर दी हैं।

इन फ्लाइट्स काे किया जा रहा बंद

  • जोधपुर फ्लाइट (6E-7358/7359): सुबह 10:40 बजे इंदौर से रवाना होकर 12:20 बजे जोधपुर पहुंचती थी। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे जोधपुर से उड़ान भरकर 1:15 बजे इंदौर आती थी।
  • उदयपुर फ्लाइट (6E-7348/7424): दोपहर 2:40 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:40 बजे उदयपुर पहुंचती थी। वहां से शाम 4:20 बजे रवाना होकर 5:25 बजे इंदौर लौटती थी।
  • नासिक फ्लाइट (6E-7109/7155): दोपहर 2:45 बजे इंदौर से रवाना होकर 3:55 बजे नासिक पहुंचती थी। नासिक से शाम 4:15 बजे उड़ान भरकर 5:25 बजे इंदौर लौटती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481