लैंड स्लाइड से जबलपुर-मंडला मार्ग बंद, वाहनों की कतार लगी

0
Spread the love

मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मंडला में भारी बारिश से नेशनल हाईवे-30 पर लैंड स्लाइड के कारण जबलपुर-मंडला मार्ग बंद हो गया है। यहां नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेवल पर पहुंच गया है। जिले के कारिया गांव में पानी ज्यादा भरने से एसडीईआरएफ लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है।​​​​​​

जबलपुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक नदी में बह गया। ​डिंडौरी में भारी बारिश के चलते कलेक्टर नेहा माराव्या ने 4 और 5 जुलाई को कलेक्टर ने जिले के सभी हाईस्कूल तक की छुट्टी घोषित कर दी है। जिले की सिवनी नदी का पानी पुल पर आने से जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे बंद हो गया है। नर्मदा नदी में मंदिर डूब गया।

टीकमगढ़ में गुरुवार रात 12 बजे से सुबह 7:30 बजे तक भारी बारिश हुई। करीब 8 घंटे में 6 इंच पानी गिर गया। शुक्रवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घरों में पानी भरा हुआ था। जेल रोड पर आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में पानी भर जाने पर एसडीआरएफ और पुलिस ने छात्राओं का रेस्क्यू किया।

एमपी में आज यहां है बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी और बालाघाट में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां अगले 24 घंटे यानी, शनिवार सुबह तक 8 इंच या इससे अधिक बारिश हो सकती है। ऐसे में यहां बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं, जबलपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सिंगरौली, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

एमपी में बारिश से बिगड़े हालात, तस्वीरों में देखिए…

डिंडौरी जिला अस्पताल परिसर में पानी भर गया। जेसीबी की मदद से पानी निकाला जा रहा है।
डिंडौरी जिला अस्पताल परिसर में पानी भर गया। जेसीबी की मदद से पानी निकाला जा रहा है।
गुना में लगातार भारी बारिश से कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया है।
गुना में लगातार भारी बारिश से कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया है।
गुना में बेसमेंट में बनीं दुकानें बारिश के पानी में डूब गईं।
गुना में बेसमेंट में बनीं दुकानें बारिश के पानी में डूब गईं।
टीकमगढ़ में कई इलाकों में जलभराव हो गया है। यहां एक डॉग बाइक पर खुद को पानी से बचाते दिखा।
टीकमगढ़ में कई इलाकों में जलभराव हो गया है। यहां एक डॉग बाइक पर खुद को पानी से बचाते दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481