तबादले के 16वें दिन ही पटवारी दूसरी तहसील में अटैच

0
Spread the love

भोपाल की 5 तहसीलों में पदस्थ 12 पटवारियों के अटैचमेंट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने खत्म कर दिए हैं। इन्हें उनकी पूर्व पदस्थापना वाली तहसीलों में ही वापस भेजा गया है। इधर, एक अनोखा मामला भी सामने आया है। जिस पटवारी का 16 दिन पहले तबादला किया गया था, उसे ही दूसरी तहसील में अटैच कर दिया गया।

बता दें कि 17 जून को 14 पटवारियों को इधर से उधर किया गया था। इनमें हुजूर में पदस्थ देवेंद्र पटेल को बैरसिया तहसील में भेजा गया था। अब अपर कलेक्टर दक्षिण ने पटेल को नजूल वृत्त टीटी नगर में कार्य संपादित करने के लिए अटैच किया है। एक अन्य पटवारी राजेंद्र पटेल को टीटी नगर से हुजूर तहसील में अटैच किया है।

तबादले और अटैचमेंट के आदेश…

17 जून को जारी पटवारियों के तबादला आदेश।
17 जून को जारी पटवारियों के तबादला आदेश।
2 जुलाई को अटैचमेंट आदेश जारी कर दिए गए।
2 जुलाई को अटैचमेंट आदेश जारी कर दिए गए।

इन पटवारियों के अटैचमेंट खत्म किए कलेक्टर सिंह ने 12 पटवारियों के अटैचमेंट खत्म किए हैं। इनमें शैलेंद्र सिंह को नजूल शहर से बैरसिया, दीपांशु पटेल को टीटी नगर से बैरसिया, तुषार पाटिल को टीटी नगर से बैरसिया, संजय सिंह को हुजूर से बैरसिया, विनोद कुमार द्विवेदी को हुजूर से बैरसिया, योगेश बबेले को एमपी नगर से बैरसिया, जावेद खान को हुजूर से बैरसिया, किशन कुमार सिंह को एमपी नगर से बैरसिया, शैलेंद्र जैन को बैरसिया से हुजूर, विनिता पटेल को कोलार से बैरसिया, सारिका शर्मा को कोलार से बैरसिया और मनीष पटेल को कोलार से बैरसिया भेजा गया है।

पटवारियों के अटैचमेंट खत्म करने का आदेश…

जून में हटाए गए थे 50 से ज्यादा पटवारी भोपाल की एक ही तहसील में 3 साल से जमे करीब 50 पटवारियों को जून महीने में हटा दिया गया था। इनमें 4 राजस्व निरीक्षक भी शामिल हैं। इन्हें एक तहसील या हल्के से दूसरी तहसील में भेजा गया। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने करीब 8 महीने पहले प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप के सामने यह मुद्दा उठाया था। हालांकि, सांसद शर्मा ने जितने पटवारियों की लिस्ट कलेक्टर को सौंपी थी, उसमें से आधे भी नहीं हटाए गए। कुल 183 पटवारी और RI (राजस्व निरीक्षक) की लिस्ट तैयार की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481