जनसंवेदना ने कराये एक दर्जन लोगों के अंतिम संस्कार
भोपाल । जनसंवेदना संस्था द्वारा छोला विश्राम घाट पर आठ लोगों का दाह-संस्कार कराया एवं आज तीन लोगों जो कि पुलिस को लावारिस मिले उनका कफन दफन भदभदा विश्राम घाट पर किया गया ।
नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित छोला विश्राम घाट के क्षेत्र में गरीब बस्ती,मजदूर बस्ती,गरीब जन अत्यधिक संस्था में निवास करते हैं पिछले एक सप्ताह के दरम्यान श्री विक्की,श्रीमती सुंदर बाई,श्री दीपक मालवीय,श्री भगवान दास,श्री आकाश रैकवार,श्री भगत सिंह ठाकुर श्रीमती कुंती भाई एवं कुमारी दिशा किंगरानी का दाह संस्कार (अंतिम संस्कार) जनसंवेदना के सहयोग से कराया गया है |
दूसरी ओर आज तलैया पुलिस ने यादगारे शाहजहनी पार्क में एक अज्ञात युवक की लाश बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से कफन दफन भदभदा विश्राम घाट पर किया गया |
मिसरोद थाना पुलिस ने रेल पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति की कटी लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद जनसंवेदना की मदद से भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया |
राधेश्याम अग्रवाल
9826013975
आपके लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें |
