पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार रात ग्वालियर में पार्टी प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में रोड-शो कर जनता का अभिवादन किया

0
Spread the love

 

भारतीय  जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार रात ग्वालियर में पार्टी प्रत्याशी श्री भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में रोड-शो कर जनता का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान स्थानीय जनता ने स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया और फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के नारे भी लगाए। रोड शो के पश्चात श्री शिवराज सिंह चौहान ने उरवाई गेट में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481