लखनऊ में सुल्तानपुर रोड स्थित पार्थ इंफ्रा के अपार्टमेंट में 15वें फ्लोर पर बुजुर्ग दंपती 6 दिन से अपने फ्लैट में फंसे हुए थे।

लखनऊ में सुल्तानपुर रोड स्थित पार्थ इंफ्रा के अपार्टमेंट में 15वें फ्लोर पर बुजुर्ग दंपती 6 दिन से अपने फ्लैट में फंसे हुए थे। कश्मीर के अनंतनाग में तैनात मेजर बेटे ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की। इसकी सूचना सेना तक पहुंची तो गुरुवार को जवानों की एक टीम मेजर के घर पहुंची।
बिल्डिंग की दोनों लिफ्ट खराब थी। 270 सीढ़ियां चढ़कर जवान 15वीं मंजिल पर मेजर के माता-पिता के पास पहुंचे। उनको राशन और अन्य जरूरी सामान दिया। थोड़ी देर बाद लिफ्ट ठीक करने के लिए कर्मचारी भी पहुंच गए। शाम तक लिफ्ट को सही किया जा सका।
मेजर शिवम श्रीवास्तव के पिता उमाशंकर श्रीवास्तव (77) भी पूर्व सैनिक हैं। मां रेखा श्रीवास्तव (75) रेलवे से रिटायर हैं। माता-पिता वहीं रहते हैं। मेजर ने बुधवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी।
