अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लगातार एंबुलेंस पहुंच रहीं
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी लाया जा रहा है।
विमान जिस बिल्डिंग से टकराया उसमें डॉक्टर्स रहते हैं। हादसे में 15 डॉक्टर्स के घायल होने की भी खबर है।

