राजा मर्डर- आरोपियों से पूछताछ कर रही मेघालय पुलिस

0
Spread the love

मेघालय पुलिस आज शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़े सवालों के जवाब देगी। ईस्टर्न रेंज के डीआईजी डेविस एनआर मारक ने ये जानकारी देते हुए कहा- इस केस में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा अन्य लोगों की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उधर, सोहरा थाने में पुलिस ने स्कूटी किराए पर देने वालों के बयान लेने शुरू कर दिए हैं।

इससे पहले डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा- पुलिस को होम स्टे में छूटे सोनम के सूटकेस से मंगलसूत्र और अंगूठी मिले। यह महत्वपूर्ण सुराग हैं। इनसे केस को सुलझाने में मदद मिली। वहीं, मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक बोले- कम समय में मेघालय पुलिस ने जो सफलता हासिल की, वह काबिल-ए-तारीफ है।

11 मई को शादी के बाद 21 मई को राजा-सोनम शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई को परिवार से आखिरी बात हुई थी। 2 जून को राजा का शव मिला था। 17 दिन से गायब सोनम 9 जून को गाजीपुर में मिली थी। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हुआ।

सोनम को शिलॉन्ग के सदर थाने लाया गया था। इंदौर में उसका भाई राजा की मां से गले लगकर रोया। सोनम-राज का एक फोटो भी सामने आया है।
सोनम को शिलॉन्ग के सदर थाने लाया गया था। इंदौर में उसका भाई राजा की मां से गले लगकर रोया। सोनम-राज का एक फोटो भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481