श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाया है

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण को अपना सर्वोच्च ध्येय बनाया है। इन 11 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित भारतीय जनता पार्टी के ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के अंतर्गत आज इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री Dushyant Kumar Gautam जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित चित्र प्रदर्शनी एवं प्रोफेशनल मीट में सहभागिता कर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री VD Sharma जी, मंत्री श्री Tulsi Silawat जी, राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार जी, सांसद श्री शंकर लालवानी जी, संभाग प्रभारी श्री राघवेन्द्र गौतम जी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, विधायक श्री रमेश मेंदोला जी, श्री गोलू शुक्ला जी, श्री महेंद्र हार्डिया जी, नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा जी, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
#संकल्प_से_सिद्धि
