भोपालवासियों को एक महत्वपूर्ण अनुभव साझा
भोपालवासियों से एक जरूरी अपील ??
मैं आप सभी भोपालवासियों को एक महत्वपूर्ण अनुभव साझा करना चाहता हूँ ताकि आप सतर्क रहें और ज़रूरत पड़ने पर खुद को सही तरीके से संभाल सकें।
घटना:
11 मई को रात 10 बजे के करीब मैं अशोका गार्डन थाना के सामने से गुजर रहा था, तभी स्कूटी सवार तीन युवकों ने मेरे हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। मैं तुरंत थाने के बिल्कुल सामने था, इसलिए तुरंत शिकायत दर्ज कराने गया।
लेकिन वहां मुझे सीधे मदद देने की बजाय सवाल पूछे गए – कहाँ रहते हो, क्या करते हो, मकान मालिक कौन है, मकान मालिक को ले कर आओ आदि।
ये सारे सवाल बाद में भी पूछे जा सकते थे, लेकिन उस वक़्त अगर पुलिस थोड़ा भी सक्रिय होती तो लुटेरे पकड़े जा सकते थे।
CCTV कैमरा, जो थाने के सामने ही है, अगर तुरंत देखा जाता तो चोरों की पहचान संभव थी।
FIR दर्ज कराने की कोशिश की:
मैंने FIR करवाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सिर्फ़ एक आवेदन लिया गया और कहा गया कि “मोबाइल ट्रैकिंग पर डाल देंगे”, FIR से साफ़ मना कर दिया। मै दूसरे दिन भी वहां गया पर FIR से कुछ नहीं होगा बोल कर जाने को बोल दिया गया। फिर मैंने MP Police की वेबसाइट से E-FIR भी दर्ज की, ओर दूसरे दिन थाना जा कर इसकी भी सूचना थाना पर दिया तो बोला गया कि हम फोन करके बुला लेंगे लेकिन कुछ दिन बाद उसका भी अस्वीकार कर दिया गया।
मेरा मकसद:
मुझे मोबाइल से ज़्यादा चिंता उन तीन लुटेरों की है, जिनके हौसले इस तरह बढ़ते जा रहे हैं। अगर आज उन्हें नहीं रोका गया, तो कल किसी और के साथ भी यही हो सकता है — शायद और ज़्यादा खतरनाक रूप में।
निवेदन:
भोपालवासियों, आपको अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। सिस्टम पर पूरी तरह निर्भर रहना कई बार निराश करता है।
मेरी आपसे यही गुज़ारिश है कि सतर्क रहें, सावधान रहें और अगर कुछ गलत होता है तो आवाज़ उठाना कभी बंद न करें।
मैं यह पोस्ट थोड़ी देरी से कर रहा हूँ क्योंकि घटना के बाद मेरे पास मोबाइल नहीं था।
? आपका – एक जागरूक नागरिकakash rai
