अशोक सोसाईटी मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सिंदूर, बैल पत्र एवं आंवले का पौधारोपण

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय ने रविवार को अरेरा मंडल के वार्ड क्र. 49 के बूथ क्र. 184 स्थित अशोक सोसाईटी मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सिंदूर, बैल पत्र एवं आंवले का पौधारोपण किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, मंडल अध्यक्ष, पार्षद सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
