दो दिवसीय’ आध्यात्मिक प्रवास

श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य प्रभुश्री जी” आदरणीय श्री किशोर काया जी एवं उनकी सहधर्मिणी श्रीमती मधु काया जी के स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर ‘दो दिवसीय’ आध्यात्मिक प्रवास हेतु मसूरी के ऐतिहासिक “द वेलकम होटल सवॉय” (The WelcomHotel Savoy, Mussoorie) पधारे।
पहाड़ों की रानी (Queen of Hills) के नाम से विख्यात मसूरी, अपने प्राकृतिक सौन्दर्य, शान्त वातावरण और समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर के लिए विश्वप्रसिद्ध है। 1902 में स्थापित “द वेलकम होटल सवॉय” मसूरी का एक ऐतिहासिक रत्न है, जो अपने औपनिवेशिक स्थापत्य और साहित्यिक-सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस होटल ने सर आर्थर कॉनन डॉयल, रुडयार्ड किपलिंग और जवाहरलाल नेहरू जैसे दिग्गजों का आतिथ्य किया है, और यहाँ की दीवारें अनेक ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी रही हैं। अपनी पुरातन शैली और आधुनिक सुविधाओं के सामंजस्य के साथ यह स्थल हर आगंतुक को मंत्रमुग्ध कर देता है।
इस प्रवास के मध्य “पूज्य प्रभुश्री जी” के पूर्व निर्धारित संवाद भारत गणराज्य के पूर्व-राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविन्द जी से हुए। इस अवसर पर दोनों विभूतियों के मध्य लोक-कल्याण, आध्यात्मिकता और सामाजिक उत्थान जैसे अनेक विषयों पर गहन और प्रेरणादायी परिचर्चा हुई। यह भेंट न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही, बल्कि सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु भी प्रेरणास्रोत बनी।
“पूज्य प्रभुश्री जी” ने श्री किशोर काया जी, श्रीमती मधु काया जी और उनके परिजनों के साथ होटल सवॉय के परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मसूरी की प्राकृतिक सुन्दरता, हिमालय की गोद में बसे इस स्थल के नयनाभिराम दृश्यों और होटल की ऐतिहासिक भव्यता का अवलोकन किया। होटल का रमणीय परिवेश, जिसमें हरे-भरे वृक्ष, पहाड़ों की श्रृंखलाएँ और शान्त वातावरण सम्मिलित हैं, ने इस आध्यात्मिक प्रवास को और भी स्मरणीय बना दिया।
इस अवसर पर पूर्व-राष्ट्रपति महामहिम श्री रामनाथ कोविन्द जी की सहधर्मिणी आदरणीया श्रीमती सविता कोविन्द जी सपरिवार, आदरणीय श्री अभिलव गुप्ता जी, आदरणीया श्रीमती निक्की गुप्ता जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी गरिमामय बनाया। यह प्रवास न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, अपितु मसूरी और वेलकम होटल सवॉय की ऐतिहासिक धरोहर को उजागर करने में भी एक मील का पत्थर सिद्ध हुआ है !
#AvdheshanandG_Quotes #Sovay #FormerPresident
#RamNathKovind
#welcomhotelsavoy
#mussoorie
#स्वामी_अवधेशानंद_गिरि
