दिल्ली प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाकात की मुख्यमंत्री जी ने अन्य राज्यों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली

*आज दिनांक 26 मई 2025 को दिल्ली प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली की मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से मुलाकात की मुख्यमंत्री जी ने अन्य राज्यों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा अन्य राज्यों के गजट की भी जानकारी दी गई तथा प्रति ज्ञापन के साथ भेंट की गई । चर्चा बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई और मुख्य मंत्री जी ने विश्वास दिया मेरी सरकार इस विषय में जल्द निर्णय लेगी चर्चा में यह भी तय हुआ इस वर्ष 25 जून 2025 को संविधान हत्या दिवस और आपातकाल काला दिवस का कार्यक्रम सरकारी स्तर पर होगा स्थान और समय की सूचना बाद में दी जाएगी। इस के पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वीरेंद्र सचदेवा जी से मुलाकात की और मुख्य मंत्री जी से हुई बातचीत की जानकारी दी। श्री सचदेवा जी को धन्यवाद ज्ञापित किया प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओ पी बब्बर जी के नेतृत्व में मिल जिसमें राष्ट्रीय कोषाध्याध संतोष शर्मा जी, दिल्ली लोकतंत्र सेनानी संघ संरक्षक सुभाष आर्य जी, प्रदेश अध्यक्ष राजन ढींगरा महामंत्री राज कुमार सपरा, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक जीत राम सोलंकी भी उपस्थित रहे**
नोट**सभी दिल्ली प्रदेश के लोकतंत्र सैनानियों से अनुरोध है कि जिस थाने से गिरफ्तार हुए थे वहा से प्रमाण पत्र ले लेवे RTI लगाकर FIR की प्रति ले लेवे ताकि कोई समस्या न हो
राज कुमार सपरा महामंत्री दिल्ली प्रदेश
लोकतंत्र सेनानी संघ
