क्या सरकार ने इन डॉक्टर को इसलिए रखा है मुफ्त की सैलरी ले
आज मेरी बर्तन वाली आंटी (बाई )उसके दांत में बहुत ज्यादा दर्द था वह अपने दांत को दिखाने के लिए जेपी हॉस्पिटल 1250 गई थी सब डॉक्टर एक रूम में बैठ आराम कर रहे थे और आपस में बातें कर रहे थे उन्होंने सिर्फ एक पर्ची पर लिख दिया कि यह दवाई खा लो और आराम मिल जाएगा एक्स-रे मशीन खराब है कब सही होगी पता नहीं बाहर जाकर अपना इलाज करवा लो
आंटी ने बोला मैं बाहर से एक्सरे करवा कर आती आप लोग बता दीजिए कहां पर एक्स-रे होता है क्योंकि मुझे बहुत ज्यादा तकलीफ है
वह लोग ने कहा दो-तीन बार बार-बार एक्स रे करवाना पड़ता है जो यहां संभव नहीं है
मुझे एक बात पूछनी है यह गवर्नमेंट सरकारी हॉस्पिटल गरीब लोगों के इलाज के लिए बने हैं या उनको दुख दर्द तकलीफ देने के लिए
उसे बेचारी आंटी ने कितने घरों के काम आज छोड़ कर अपना इलाज करवाने कितने मन से गई होगी कि थोड़ा सा आराम मिल जाएगा क्या सरकार ने इन डॉक्टरों को इसलिए रखा हुआ है कि यह सिर्फ बातचीत करें पेशेंट का इलाज नहीं करें इनके रूम में भी कैमरे लगे होने चाहिए जिसका लाइव प्रकासन होना चाहिए यदि कोई जर्नलिस्ट हो वह जरूर इन लोगों की ऊपर एक रिपोर्ट बनाएं स्टिंग ऑपरेशन करें और दुनिया के सामने उनकी वास्तविक सच्चाई लाए
कितने गरीब लोग होगे जो इस उम्मीद से जाते होगे क्या सरकार ने इसलिए इन डॉक्टर को रखा है जो मुफ्त की सैलरी ले
कोई कानून, प्रशासन लगता इन लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ सकता
