बस्तर के अबूझमाड़ में 20 नक्सलियों का एनकाउंटर

0
Spread the love

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने 20 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले की सरहद पर मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी की अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू मौजूद है। बसवा राजू पर डेढ़ करोड़ का इनामी है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से DRG के जवानों को निकाला गया था। वहीं सुबह इस इलाके में मुठभेड़ हो गई।

7 दिन पहले 31 नक्सली मारे

पुलिस ने 7 दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की जानकारी दी थी। छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों पर सुरक्षाबलों ने 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

नक्सलियों के लीडर के बारे में जानिए

छत्तीसगढ़ से हिड़मा इकलौता जो टॉप-2 टीम में

नक्सल सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में करीब 40 सालों में हिड़मा ही इकलौता ऐसा नक्सली है जिसे संगठन के टॉप-2 टीम (सेंट्रल कमेटी) में जगह मिली है। वो भी तब जब नक्सल संगठन में अंतर्कलह चली। तब जब बस्तर के नक्सलियों को सिर्फ ढाल के रूप में इस्तेमाल करने की बात उठने लगी।

वहीं DVCM के पद से देवा बारसे का प्रमोशन कर उसे DKSZCM कैडर में शामिल कर कमांडर बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481